एक्सप्लोरर

जम्मू: कठुआ में बोले मोदी- पाकिस्तान के न्यूक्लियर बम की हवा निकली, आतंकियों को घर में घुसकर मारेगा हिंदुस्तान

पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति अपनी जगह होती है, चुनाव अपनी जगह हैं, नेता भी आते जाते रहते हैं, लेकिन हमारा ये देश हमेशा रहेगा. ये देश है तभी राष्ट्र रक्षा का भाव है, राष्ट्रवाद है.

कठुआ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अपनी चुनावी रैली में पाकिस्तान पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के न्यूक्लियर बम की हवा निकल गई है. उन्होंने कहा कि ये नया हिंदुस्तान है, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेगा. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला.

कांग्रेस परिवार की भक्ति में जुटे थे सीएम अमरिंदर- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’देश में कुछ लोग मोदी के विरोध में इतने डूब गए हैं कि उनको राष्ट्रवाद गाली नज़र आने लगा है. महामिलावटी और उनके रागदरबारी आए दिन सवाल पूछते हैं कि मोदी राष्ट्र रक्षा की बात क्यों करता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कल उपराष्ट्रपति महोदय सरकार के अधिकृत कार्यक्रम में जलियांवाला बाग शहीदों को श्रद्धांजलि देने वहां गए थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री गायब थे. उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार इसीलिए किया क्योंकि वो कांग्रेस परिवार की भक्ति में जुटे हुए थे.’’

कांग्रेस के नामदार के साथ गए, उपराष्ट्रपति के साथ नहीं- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’वे कांग्रेस के नामदार के साथ जलियांवाला बाग गए. लेकिन भारत सरकार के अधिकृत कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ जाना उन्होंने सही नहीं समझा. यही राष्ट्र भक्ति और परिवार भक्ति का फर्क है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बरसों से जानता हूं. मैं समझ सकता हूं कि इस परिवार भक्ति के लिए उन पर किस तरह दबाव बनाया गया. पंजाब में जिस तरह के दांव पेंच चलाये जा रहे हैं, उसके सामने कैप्टेन को भी झुकना पड़ गया.’’

मोदी ने कांग्रेस- नेशनल कॉन्फ्रेंस पर फिर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ‘’राजनीति अपनी जगह होती है, चुनाव अपनी जगह हैं, नेता भी आते जाते रहते हैं, लेकिन हमारा ये देश हमेशा रहेगा. ये देश है तभी राष्ट्र रक्षा का भाव है, राष्ट्रवाद है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीते कुछ दिनों में आपने भी देखा कि किस तरह कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी की महामिलावट पूरी तरह से एक्सपोज़ हो गई है. बरसों से जो इनके मन में था, जो वो चाहते थे, चोरी छिपे जिसके लिए काम कर रहे थे, वो अब खुलेआम सामने आ गया है.’’

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव: BSP ने जारी की चौथी लिस्ट, गाजीपुर से बीजेपी के मनोज सिन्हा के खिलाफ मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल मैदान में

J&K: RSS नेता की हत्या में बड़ा खुलासा, हिजबुल की किलर टीम का हिस्सा है आरोपी आतंकी जाहिद

अश्विनी चौबे की ‘घुंघट में रहें’ की सलाह पर बोलीं राबड़ी- महिलाओं का अपमान कर रही BJP

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले का अलर्ट: फिदायीन हमला कर सकते हैं आतंकी, इंटरनेट सेवा पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget