एक्सप्लोरर

एक भी वादे पर खरे नहीं उतरे पीएम मोदी, 15 लाख चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा 'जुमला'- चिदंबरम

चिदंबरम ने दावा कि आम चुनाव के अब तक के चार चरण में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी गठबंधन से कहीं आगे हैं. सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है.

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते पांच साल में अपने एक भी चुनावी वादे पर खरे नहीं उतरे. हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये डालने का उनका वादा देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा 'जुमला' साबित हुआ. चिदंबरम ने दावा कि आम चुनाव के अब तक के चार चरण में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी गठबंधन से कहीं आगे हैं.

चिदंबरम ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे होने के साथ ही कुल मिलाकर 375 सीटों पर मतदान हो चुका है. चार चरणों के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बीजेपी और उसके सहयोगी दलों से आगे है. सोमवार को पांचवें चरण का मतदान होना है और हमें पूरा विश्वास है कि उसके बाद हमारे गठबंधन की बीजेपी और उसके सहयोगी दलों पर बढ़त रहेगी.''

एनडीए सरकार एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं कर पायी- चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''ऐसा क्यों? पिछली बार तो राजस्थान में सभी 25 सीटें बीजेपी ने जीती थीं, गुजरात में सभी 26 सीटीं जीती थीं. मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी लगभग सारी सीटें उसके खाते में गयी थीं. फिर ऐसा क्यों, इसका यह कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार अपने एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं कर पायी है.''

चिदंबरम ने कहा, ''मोदी ने कहा था कि वह हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये डाल देंगे तब किसी ने यह नहीं पूछा कि कितनी राशि होगी. यह वादा भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा जुमला साबित हुआ है.'' उन्होंने कहा कि मोदी ने दो लाख लोगों को रोजगार देने की बात की जबकि हालत यह है कि उसके पांच साल के कार्यकाल में देश में बेरोजगारी की दर 45 साल में सबसे अधिक हो गयी है. इसी तरह मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी लेकिन बीते पांच साल में किसानों की आय नहीं, उनका कर्ज दोगुना हो गया. 'एक भी वादा पूरा नहीं हुआ.'

जनता के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है- कांग्रेस कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश की जनता के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है. उन्होंने कहा, ''अगर कोई जनता के सामने मौजूद तीन सबसे बड़े मुद्दों की बात करे तो मैं कहूंगा- रोजगार, रोजगार और रोजगार. रोजगार कहा हैं? हमें पता लगा कि सरकार में चार लाख पद खाली पड़े हैं. मोदी ने पांच साल तक इन चार लाख पदों को खाली क्यों रखे रखा? राज्य सरकारों में 20 लाख पद खाली हैं. इनमें से ज्यादातर राज्यों में हाल तक बीजेपी की सरकारें थीं.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि इसलिए हमारा पहला वादा यही है कि हम 31 मार्च 2020 तक इन सभी 24 लाख खाली पदों को भर देंगे. सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है. दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा है किसानों की समस्या. कोई ऐसा किसान बताइए जो यह कह दे कि आज उसकी जिंदगी पांच साल पहले की तुलना में बेहतर है और वह खुश है.

देशभर में कांग्रेस के घोषणा पत्र की बात हो रही है- चिदंबरम चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में घूम घूम कर, लोगों की आवाज, सुझाव सुनकर अपना घोषणा पत्र तैयार किया है और कि यह घोषणा पत्र देश की जनता की आवाज है. यही कारण है कि आज देशभर में केवल कांग्रेस के घोषणा पत्र की ही बात हो रही है, बीजेपी के घोषणा पत्र कहीं चर्चा नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की न्यूनतम आय न्याय योजना देश के निर्धनतम लोगों की अर्थव्यवस्था में क्रांति लाएगी. भारतीय अर्थव्यवस्था का निर्धनतम हिस्सा इस योजना से एक नयी क्रांति देखेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा देश के सबसे गरीब राज्यों को होगा. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र में इस महीने बनने वाली नयी सरकार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की होगी.

'डरे हुए प्रधानमंत्री' विपक्ष का सामना करने में असमर्थ, हारेगी बीजेपी- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget