एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: श्रीनगर लोकसभा सीट के 90 मतदान केंद्रों पर नहीं डाले गए एक भी वोट

श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए गुरूवार को हुए चुनाव में करीब 90 मतदान केंद्रों पर एक भी मतदाता ने वोट नहीं किया. इन 90 में से ज्यादातर मतदान केंद्र श्रीनगर के मुख्य इलाके में स्थित हैं.

श्रीनगर/किश्तवाड़: श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए गुरूवार को हुए चुनाव में करीब 90 मतदान केंद्रों पर एक भी मतदाता ने वोट नहीं किया. इन 90 में से ज्यादातर मतदान केंद्र श्रीनगर के मुख्य इलाके में स्थित हैं. श्रीनगर लोकसभा सीट के तहत आठ विधानसभा सीटें हैं. सूत्रों ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर किसी ने वोट नहीं डाला वे ईदगाह, खनयार, हब्बा कदल और बटमालू इलाकों में हैं.

सोनावर विधानसभा क्षेत्र, जहां पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह और उमर अब्दुल्लाह ने वोट डाले, को छोड़कर अन्य सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इकाई अंक में दर्ज किया गया. ईदगाह विधानसभा क्षेत्र में 3.3 फीसदी मतदान हुआ. सोनावर विधानसभा क्षेत्र में 12 फीसदी मतदान हुआ.

श्रीनगर लोकसभा सीट के गंदेरबल जिले में 27 मतदान केंद्रों पर किसी ने वोट नहीं डाले. बडगाम के 13 मतदान केंद्रों पर भी एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला. बडगाम इलाके के चडूरा में पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम 9.2 फीसदी मतदान हुआ जबकि चरार-ए-शरीफ में सबसे अधिक 31.1 फीसदी मतदान हुआ. श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 12,95,304 पंजीकृत वोटर और 1716 मतदान केंद्र हैं.

नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्लाह श्रीनगर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं. वह पिछले चुनाव में भी इसी सीट से जीते थे. पीडीपी ने इस सीट पर आगा सैयद मोहसिन, बीजेपी ने खालिद जहांगीर और पीपुल्स कांफ्रेंस ने इरफान अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

नेशनल कांफ्रेंस की सहयोगी कांग्रेस ने श्रीनगर सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. इस बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दिवंगत नेता चंद्रकांत शर्मा की मां ने अपने परिजन के साथ किश्तवाड़ के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला और कहा कि उनके वोट चंद्रकांत शर्मा के कातिलों को सजा दिलाने के लिए है.

बीते नौ अप्रैल को किश्तवाड़ के एक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर आतंकवादियों ने गोली मारकर आरएसएस नेता चंद्रकांत और उनके सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी थी. इसके बाद अधिकारियों ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था और सांप्रदायिक तौर पर संवेदनशील इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना को बुला लिया गया था. चंद्रकांत की मां विद्या देवी ने परिवार के सात सदस्यों के साथ जाकर पशु चिकित्सालय में बने मतदान केंद्र में अपने वोट डाले.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: दूसरे दौर में 67% मतदान, पुद्दुचेरी में सबसे ज्यादा 78 फीसदी मतदान प्रधानमंत्री हो तो अखिलेश यादव या मायावती जैसा हो- शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव आयोग ने लॉन्च किया 'वोटर टर्नआउट' एप, ये होगा खास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget