एक्सप्लोरर

शरद पवार का दावा- 'बीजेपी की सरकार बनी तो अटल सरकार की तरह 13 दिनों में गिरेगी'

इससे पहले भी शरद पवार कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की स्थिति में नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं होंगे.

नई दिल्ली: आखिरी चरण के मतदान और वोटों की गितनी से पहले नई सरकार के गठन को लेकर कयास और बयान का दौर अपने चरम पर है. ताजा बयान सीनियर नेता और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने दिया है जिसमें मोदी सरकार की विदाई का दावा किया गया है. शरद पवार ने 23 मई के बाद नई सरकार बनने को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि अगर राष्ट्रपति बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलते भी हैं तो वह सदन में अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सकेगी. शरद पवार ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार बनाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो उसका वही हस्र होगा जो 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार का हुआ था.

हालांकि, शरद पवार ने ये साफ साफ संकेत दिए कि लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, लेकिन बहुमत से दूर रहेगी.

21 मई को नॉन बीजेपी सरकार बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी- पवार

ABP न्यूज़ से खास बातचीत में शरद पवार ने त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में हॉर्स ट्रेडिंग की किसी भी गुंजाइश से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि सारे पक्ष एक साथ होंगे. शरद पवार ने कहा, ‘’21 मई को नॉन बीजेपी सरकार बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. सभी पक्ष कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के लिए एक साथ आएंगे. सभी विपक्षी दल बैठक कर रहे हैं. उसके बाद हम कोई फैसला करेंगे.’’

शरद पवार ने कहा, ‘’हम सब अलग-अलग लड़े हैं लेकिन हमारी कोशिश पांच सालों तक एक स्थिर सरकार देने की होगी और मेरी जिम्मेदारी इन सभी को साथ रखने की होगी.’’ इस दौरान शरद पवार ने मजाकिया लहजे में कहा कि बीजेपी गलत कह रही है. वह तो 500 सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, ‘’8 महीने पहले तीन राज्यों से उनकी सरकार गई. इससे लोगों का ट्रेंड समझा जा सकता है.’’

गठबंधन की स्थिति में नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं- पवार

इससे पहले भी शरद पवार कह चुके हैं, ‘’लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा. वहीं अगर ये सबसे बड़ी पार्टी बनी तो भी उसे गठबंधन की जरूरत पड़ेगी. बीजेपी बड़ी पार्टी बन सकती है पर उसे बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की स्थिति में नरेंद्र मोदी स्वीकार नहीं होंगे. इस चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. उन्हें बहुमत के लिए जो आंकड़े चाहिए वो उन्हें नहीं मिलने वाले हैं.’’

यह भी पढ़ें-

कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद बोले अमित शाह- 'ममता की TMC ने की हिंसा, मुझपर दर्ज की गई FIR' ‘नीच’ वाले बयान पर सवाल पूछा तो अय्यर ने मीडियाकर्मी को धक्का दिया, मोदी बोले- मेरे लिए उपहार हैं गालियां मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी चंडीगढ़: पीएम मोदी की रैली के पास ‘मोदी पकौड़ा’ बेच रहे थे छात्र, हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget