एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर का केजरीवाल पर निशाना, कहा- एक सीट जीतने के लिए इतना नीचे गिर गए 

पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव जीतने वाले बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि केजरीवाल एक सीट जीतने के लिए इतना नीचे गिर गए.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भारी बहुमत से विजयी प्राप्त करने वाले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिल्ली के मौजूदा मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गौतम गंभीर ने कहा है कि आप ने एक सीट जीतने के लिए मुझ पर इतना घिनौना आरोप लगाया है. एक सीट के लिए आप इतना नीचे गिर गए.

गंभीर ने कहा, ''मैं सीएम साहब को बोलना चाहूंगा की चुनाव आएंगे-जाएंगे. जिस दिन आप अपना जमीर और ईमान हार जाएंगे, उस दिन सब हार जाएंगे. एक सीट जीतने के लिए अगर आप ऐसा घिनौना आरोप लगा सकते हैं. इतना नीचे गिर सकते हैं तो मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं हैं, आप के बारे में बात करने के लिए.'' गंभीर ने बीजेपी दफ्तर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही.

क्या है मामला

गंभीर ने लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज की है. वह बीजेपी के उम्मीदवार रहे. उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आतिशी मर्लेना को टिकट दिया था. चुनाव के दौरान आतिशी ने गंभीर पर उनको लेकर आपत्तिजनक पर्चे बंटवाने का आरोप लगाया था. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दावा किया था कि गंभीर ने आतिशी के खिलाफ न्यूज पेपर के साथ अभद्र टिप्पणी वाले पर्चे बंटवाए.

इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा था कि अगर उनके खिलाफ आरोप सही साबित हो गए तो जनता के सामने फांसी लगा लेंगे. उन्होंने आप के आरोपों को लेकर केजरीवाल, सिसोदिया और आतिशी के खिलाफ मानहानि का नोटिस दिया था. इसके बाद गंभीर ने ट्वीट में कहा था, ''अगर केजरीवाल यह साबित कर देते हैं कि इन पर्चों से मेरा कुछ लेना देना है, तो मैं जनता के सामने फांसी लगा लूंगा. अगर ऐसा नहीं होता, तो केजरीवाल राजनीति छोड़ दें.''

गंभीर ने जीता चुनाव

आपको बता दें कि पूर्वी दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था. गंभीर के सामने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली चुनावी मैदान में थे. इन दोनों मजबूत उम्मीदवारों के बावजूद पूर्वी दिल्ली की जनता ने गौतम गंभीर को भारी मतों से विजयी बनाया. पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर गौतम गंभीर को सबसे अधिक 695109 मत प्राप्त हुए.

गंभीर के बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के अरविंदर सिंह लवली रहे और उन्हें 304718 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी की आतिशी को 219156 वोट पड़े.मत प्रतिशत की बात करें तो गौतम गंभीर के पक्ष में सबसे अधिक 55.33 प्रतिशत मत पड़े जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में 24.25 व 17.44 प्रतिशत वोट गिरे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget