Loksabha Election 2019: 961 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 12.83 करोड़ मतदाता, वोटिंग शुरू
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज चौथे चरण का चुनाव हो रहा है. आज के चुनाव में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें कुल 961 कैंडिडेट मैदान में हैं.

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में आज चौथे चरण का चुनाव हो रहा है. आज के चुनाव में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें कुल 961 कैंडिडेट मैदान में हैं. इन कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला 12.83 करोड़ मतदाता करेंगे जिसमें पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या 6.75 और 6.08 करोड़ हैं. 72 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 1,40,852 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
देश की दोनों ही सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से 58 उम्मीदवार आज के चुनाव रण में हैं. अन्य पार्टियों की बात करें तो बीएसपी से 54, शिवसेना से 21, एआईटीसी से 11, सीपीआई से 10, एसपी से 10 और सीपीएम से 9 उम्मीदवार मैदान में हैं.

टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















