एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: कुल 543 सीटों पर 7 चरणों में होगी वोटिंग, जानें आपके वोट देने की बारी किस तारीख को आएगी

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में वोट डाले जाएंगे. 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि सातवें और आखिरी चरण के लिए 19 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

Lok Sabha Election 2019: लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो चुका है. रविवार को चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा की. सात चरणों में कुल 543 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग आज से ठीक एक महीने बाद 11 अप्रैल को होगी. वहीं आखिरी चरण का चुनाव 19 मई को होगा. वोटों की गिनती 23 मई को होगी. आपको बताते हैं कि आपके क्षेत्र में किस तारीख को चुनाव है.

पहला चरण, 11 अप्रैल (91 सीटों पर चुनाव) उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार. महाराष्ट्र: वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम. छत्तीसगढ़: लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित बस्तर में वोट डाले जाएंगे. उड़ीसा: कालाहांडी, नबरंगपुर, बहरामपुर, कोरापुट. जम्मू-कश्मीर: 11 अप्रैल- बारामुला, जम्मू. त्रिपुरा पश्चिम, बाहरी मणिपुर और मिजोरम में एकमात्र लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. असम: तेज़पुर, कालियाबोर, जोरहाट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर. आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट.

लोकसभा चुनाव: जानें कौन-कौन पार्टियां हैं NDA-UPA के साथ और कौन है थर्ड फ्रंट की आस में

दूसरा चरण, 18 अप्रैल (97 सीट) उत्तर प्रदेश: नगीना (सु.), अमरोहा, बुलंदशहर (सु.), अलीगढ़, हाथरस (सु.), मथुरा, आगरा (सु.) और फतेहपुर सीकरी के लिए वोट पड़ेंगे. बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज. महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड़, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर. छत्तीसगढ़: कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद. उड़ीसा: बारगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का. कर्नाटक: उडुपी चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, टुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बंगलौर ग्रामीण, बंगलौर उत्तर, बंगलौर मध्य, बंगलौर दक्षिण, चिक्कबल्लापुर, कोलार. असम: करीमगंज, सिलचर, स्वायत्तशासी ज़िले, मांगलडोई, नौगोंग. त्रिपुरा पूर्व, भीतरी मणिपुर, श्रीनगर और तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

तीसरा चरण, 23 अप्रैल (115 सीट) उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली और पीलीभीत. बिहार: झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. पश्चिम बंगाल: बालूरघाट, माल्दा उत्तर, माल्दा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद. महाराष्ट्र: जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगड, पुणे, बारामती, अहमदनगर, माढा, सांगली, सात, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले. गोवा: लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे. छत्तीसगढ़: रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जॉजगीर-चाम्पा, दुर्ग और सरगुजा. उड़ीसा: संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (अनंतनाग जिला) कर्नाटक: चिक्कोडी, बेलगाम, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचुर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावानगेरे और शिमोगा. असम: धुबरी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी. गुजरात: सभी 26 सीटों पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा.

Lok Sabha Election 2019: मतदाता पहचान पत्र ही नहीं बल्कि इन 11आईडी प्रूफ से भी कर सकते हैं वोटिंग

चौथा चरण, 29 अप्रैल (71सीट) उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर (सु.), खीरी, हरदोई (सु.), मिश्रिख (सु.), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (सु.), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (सु.), झांसी और हमीरपुर के लिए वोट पड़ेंगे. बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम. झारखंड: चतरा, लोहारडगा, पलामू. राजस्थान: सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां. महाराष्ट्र: नंदुरबार, धुले, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी. मध्य प्रदेश: सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा. उड़ीसा: मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर. केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (कुलगाम जिला).

पांचवां चरण, 6 मई (51सीट) उत्तर प्रदेश: धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सु.), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी (सु.), बाराबंकी (सु.), फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा. बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. पश्चिम बंगाल: बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हूगली, आरामबाग़. झारखंड: कोडरमा, रांची, खूंती, हजारीबाग. राजस्थान: श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर. मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद,बैतूल. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग सीट (शोपियाँ और पुलवामा), लद्दाख

छठा चरण, 12 मई (59 सीट) उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सु.) और भदोही. बिहार: वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. पश्चिम बंगाल: तामलुक, कांठी, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बाँकुरा, बिष्णुपुर. झारखंड: गिरिध, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम. मध्य प्रदेश: मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल,राजगढ़. दिल्ली: सभी 7 सीटों पर मतदान होगा.

लोकसभा चुनाव: इतिहास में पहली बार एक सीट पर 3 चरणों में होगी वोटिंग

सातवां चरण, 19 मई (59 सीट) उत्तर प्रदेश: महराजगंज, गोरखपुर कुशीनगर देवरिया बांसगांव (सु.), घोसी सलेमपुर बलिया गाजीपुर चंदौली वाराणसी मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सु.). बिहार: नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट. पश्चिम बंगाल: दमदम, बरसात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर. झारखंड: राजमहल, दुमका, गोड्डा. मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा. पंजाब: सभी 13 सीटों और हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget