एक्सप्लोरर

कांग्रेस के लिए साल 2014 जैसे हालात, इस बार फिर नहीं मिलेगा विपक्ष का दर्जा

अगर कांग्रेस 55 सीटें जीतने में भी कामयाब नहीं हो पाती तो इस बार भी विपक्ष के नेता का पद खाली रहेगा. नियम के मुताबिक विपक्ष का नेता पद के लिए कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 10 प्रतिशत सीटें यानि 55 सीटें जीतने की आवश्यकता होती है.

नई दिल्ली: देश की राजनीतिक इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी अब अस्तित्व बचाने मुहाने पर खड़ी हो गई है. कांग्रेस जिसने दशकों तक देश पर एकछत्र राज किया वह अब सत्तापक्ष को दूर विपक्ष की पार्टी बनने के लिए भी जूझ रही है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उससे नेता विपक्ष का दर्जा छिन गया था. इस बार भी हालात ऐसे ही हैं. यूपीए के सबसे बड़े दल कांग्रेस पार्टी के पास कुल 51 सीटें आने वाली हैं. साफ तौर पर इस बार भी स्पष्ट है कि विपक्ष का दर्जा हासिल करना भी कांग्रेस के लिए बेहद मुश्किल साबित होने वाला है. पिछले बार के चुनाव में भी लोकसभा में किसी भी दल को विपक्ष का दर्जा हासिल नहीं हो पाया था.

मुश्किल है विपक्ष का दर्जा

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. एक बार फिर देश में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA की सरकार बनने जा रही है. इस बार बीजेपी और NDA साल 2014 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है.

इस बार भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशा जनक रहा है. पार्टी के खराब प्रदर्शन से वह चुनाव तो हार गए लेकिन एक और खतरा मंडरा रहा है. दरअसल इस बार कांग्रेस से संसद में विपक्ष का दर्जा भी छीना जा सकता है.

दरअसल इस चुनाव में कांग्रेस को 51 सीटों पर जीत मिली है और एक सीट पर वह आगे है. वहीं साल 2014 के चुनाव में उसे मात्र 44 सीटें मिली थी. नियम के मुताबिक कुल लोकसभा सीटों में से कम से कम 10 प्रतिशत सीटें यानि 55 सीटें जीतने की आवश्यकता होती है. साल 2014 और 2019 में कांग्रेस इस न्यूनतम आवश्यकता को पूरा करने में असफल रही है. बता दें कि लोकसभा की कुल 545 सीटें हैं.

16वीं लोकसभा में जब कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते अपने सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए विपक्ष के नेता का पद मांग रही थी. कांग्रेस की कम सीटें होने के चलते खड़गे को यह पद नहीं मिला.

इस बार मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग लोकसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. वह इस सीट से साल 2009 से जीतते आ रहे थे. ऐसे में एक बार फिर विपक्ष के नेता का पद खाली रह सकता है.

चुनाव के नतीजे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है. वहीं एनडीए भी 350 सीटों को पार कर गया है. अबतक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब बीजेपी ने 300 का आंकड़ा छुआ है. इससे पहले 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 282 सीटों पर कब्जा किया था. अब ये तय हो चुका है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान
पश्चिम बंगाल के सिविक वॉलंटियर्स को खुशखबरी! ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले कर दिया ये बड़ा ऐलान
Kerala Assembly Election 2026: केरल में कितनी सीटें जीतेगी BJP? शशि थरूर का जवाब सुन, रह जाएंगे हैरान
केरल में कितनी सीटें जीतेगी BJP? शशि थरूर का जवाब सुन, रह जाएंगे हैरान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget