एक्सप्लोरर

17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में खेलेंगी होली

17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी यूपी में होंगी इस दौरान वो इलाहाबाद से बनारस तक की यात्रा करेंगी. आखिरी दिन बनारस में प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेलेंगी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में हुंकार भरने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उन्हें घेरने उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रही हैं. महीने भर के इंतजार के बाद आखिरकार प्रियंका गांधी का यूपी दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है. 17 से 20 मार्च तक प्रियंका गांधी यूपी में होंगी इस दौरान वो इलाहाबाद से वाराणसी तक की यात्रा करेंगी. सबसे दिलचस्प ये है कि इस यात्रा के दौरान गंगा पर प्रियंका की स्टीमर भी चलेगी. आखिरी दिन वाराणसी में प्रियंका कार्यकर्ताओं के साथ होली भी खेलेंगी.

प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक चार दिनों तक यूपी में रहेंगी. इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी. नजरें आखिरी दिन पर टिकी होंगी जब प्रियंका वाराणसी पहुंचेंगी.

प्रियंका गांधी का ये कार्यक्रम काफी सोच समझ कर बनाया गया है. इलाहाबाद में नेहरू परिवार की जड़े हैं. तो वहीं वाराणसी मोदी को वो किला है जिसे फतह करने की चुनौती प्रियंका के सामने है. इस दौरान वो मिर्जापुर जाएंगी जहां से पार्टी के युवा नेता ललितेश पति त्रिपाठी उम्मीदवार हैं. अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका नदी के बीचों बीच और किनारे बसे लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं जानेंगी साथ ही साथ मल्लाह, केवट, बुनकर जैसी जातियों का दिल जीतने की कोशिश भी करेंगी. अपनी जल यात्रा के दौरान वो गंगा सफाई को लेकर मोदी सरकार के दावे की कलई भी खोल सकती हैं. मंदिरों के दर्शन के जरिए राहुल गांधी की तरह ही प्रियंका नरम हिंदुत्व का संदेश देने की कोशिश भी कर सकती हैं तो वहीं मजार पर जा कर मुस्लिम समाज को रिझाने की.

कुल मिलाकर चार दिनों तक यूपी में प्रियंका गांधी का प्रचार आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगा. नजरें इस बात पर होंगी कि वो मोदी-योगी सरकार पर कैसे हमला बोलती हैं और माया-अखिलेश पर क्या बोलती हैं? जहां तक उम्मीदवारों का सवाल है यूपी के लिए कांग्रेस ने अब तक 27 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. प्रियंका के दौरे से पहले कुछ और उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती हैं. जहां तक गठबंधन का सवाल तो महान दल जैसी साधारण पार्टी को छोड़ कर अब पार्टी के हाथ खाली हैं और ऐसे में उसे जीत के लिए प्रियंका फैक्टर का ही सहारा है.

प्रियंका गांधी का कार्यक्रम:- 17 मार्च- दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी. लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से बैठक का फीडबैक लेंगी.

18 मार्च- सुबह सबसे पहले करीब साढ़े आठ बजे संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी और यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा शुरू हो जाएगा. पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, तुड़ीहारकौधरिया आदि इलाकों में जा कर लोगों से मिलेंगी. जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी. गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है. इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी.

पहले दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी. विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मन्दिर भी जाएंगी.

19 मार्च- अगले दिन की शुरुआत होगी मजार पर मत्था टेकने से होगी. विंध्याचल से निकल कर प्रियंका कंतित पहुंचेगी जहां मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार है. पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी. शाम के वक्त मिर्जापुर शहर में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा.

20 मार्च- प्रियंका के इस दौरे की ये सबसे महत्वपूर्ण तारीख है. सुबह-सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी. रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी. वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी. वहां से स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी. वहां प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पैतृक घर भी जाएंगी.

दोपहर बाद प्रियंका गांधी का स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा. प्रियंका जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी. वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी. अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है. आखिर में सवाल ये ही है कि क्या 23 मई यानी नतीजों वाले दिन कांग्रेसी होली खेल पाएंगे?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget