एक्सप्लोरर

बीजेपी को साझा दुश्मन समझने वाला संयुक्त विपक्ष बनाएगा सरकार- वीरप्पा मोइली

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार बनाने के लिये बहुमत नहीं मिलेगा. मोइली ने कहा, कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दल के तौर पर उभरेगी.

हैदराबाद: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी को साझा दुश्मन समझने वाले संयुक्त विपक्षी दलों की सरकार लोकसभा चुनावों के बाद निश्चित है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संभावनाएं काफी अच्छी नजर आ रही हैं जो खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके अनुयायियों की हताशा भरी गतिविधियों, मनोभाव और बयानों से काफी स्पष्ट हैं.

लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को कितनी सीटें आएंगी, इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार बनाने के लिये बहुमत नहीं मिलेगा. मोइली ने बताया, ''मुझे नहीं लगता कि बीजेपी के पास वापसी का कोई रास्ता है.''

टीआरएस, वाईएसआरसीपी, सपा, बसपा, बीजेडी और तृणमूल कांग्रेस जैसे क्षेत्रीय दल जो न कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के साथ हैं न ही बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पाले में, इन पार्टियों के कुछ राज्यों में अच्छा करने की उम्मीद है, ऐसे में इनके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''आखिरकार, सवाल यह है कि उनका साझा दुश्मन कौन है?'' उन्होंने कहा, ''कुल मिलाकर देखें, उनके साझा दुश्मन नरेंद्र मोदी और बीजेपी हैं.'' उन्होंने कहा कि उदाहरण के लिए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी उस दल का समर्थन करेगी जो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य के दर्जे का आश्वासन देगा.''

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''ये चीजें हैं जो एनडीए के दायरे को सीमित करेंगी.'' मोइली ने कहा, ''कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाले दल के तौर पर उभरेगी. अंतत: मोदी वहां नहीं होंगे, बीजेपी वहां नहीं होगी. संयुक्त विपक्ष ही अंतत: सरकार बनाएगा.'' इस बीच वरिष्ठ वामपंथी नेता और सीपीआई के महासचिव सुरावरम सुधाकर रेड्डी ने कहा कि उन्हें इस बात पर संदेह है कि तटस्थ क्षेत्रीय दलों को यूपीए से ज्यादा सीटें मिलेंगी.

रेड्डी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि यूपीए और कुछ ऐसे दल जो अभी उसके साथ नहीं है, चुनाव के बाद साथ आएंगे, उन्होंने कहा, बहुत संभावना है. उन्होंने कहा, ''इस बात की संभावना है कि बीजेपी के विकल्प के तौर पर एक सरकार बने.''

पंजाब में आम आदमी पार्टी को झटका, विधायक नज़र सिंह मानशाहिया कांग्रेस में शामिल

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget