एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जितिन प्रसाद के मुकाबले अरसद अहमद सिद्दीकी मैदान में

बीएसपी ने 5 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. अभी तक पार्टी 22 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. पार्टी यूपी में 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है इनमें छह प्रत्याशियों के नाम हैं. पहली लिस्ट में पार्टी ने 11 दूसरी में 6 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था. इस तरह पार्टी ने अब तक 22 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. एसपी और आरएलडी के संग गठबंधन में चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. यूपी: मायावती ने कहा,'धन्नासेठों के लिए पांच साल तक काम करती रही केंद्र सरकार'  आज जो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं- धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दिकी सीतापुर से  नकुल दुबे मोहनलाल गंज (SC)  से सी.एल. वर्मा फतेहपुर से  सुखदेव प्रसाद कैसरगंज  से चन्द्रदेव राम यादव लोकसभा चुनाव 2019: बीएसपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जितिन प्रसाद के मुकाबले अरसद अहमद सिद्दीकी मैदान में धौरहरा: उत्तर प्रदेश के धौरहरा संसदीय क्षेत्र से सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी अरशद अहमद सिद्दीकी पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के जितिन प्रसाद से होगा. उनके पिता इलियास आजमी मूलरूप से आज़मगढ़ के रहने वाले हैं. वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. इलियास आजमी इलियास आजमी उत्तर प्रदेश की शाहबाद संसदीय क्षेत्र से एक बार सांसद रह चुके हैं और अब आम पार्टी में हैं. यह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और अपने पिता इलियास आजमी के संसदीय क्षेत्र का लाभ भी लेना चाह रहे हैं. इलियास आजमी हरदोई के शाहाबाद लोकसभा सीट से बसपा से 1996 और 2004 में सांसद रहे हैं इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. सीतापुर- बीएसपी ने अपने पुराने कैंडिडेट कौसर जहां का टिकट काट कर नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया है. सीतापुर में बीएसपी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशी नकुल दुबे का टिकट काटकर किसी स्थानीय नेता को टिकट दिए जाने की मांग की जा रही थी. नकुल दुबे सतीश चंद्र मिश्रा के जूनियर रहे हैं. नकुल दुबे 2017 में लखनऊ की बक्शी का तालाब से विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए थे. बात करें कौसर जहां की तो उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. मोहनलाल गंज (SC)- मोहनलाल गंज (SC) से उम्मीदावार सीएल वर्मा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सचिव रहे हैं. नसीमुद्दीन सिद्दीकी बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. यूपी: योगी आदित्यनाथ ने कहा-'चुनावों में हार का नतीजा है महागठबंधन, जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी'  पहली लिस्ट में घोषित हुए प्रत्याशियों के नाम सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद्र, अमरोहा से दानिश अली, मेरठ से हाजी याकूब, गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रुचि वीरा. दूसरी लिस्ट में घोषित हुए प्रत्याशियों के नाम शाहजहांपुर से अमर चंद्र जौहर मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल अकबरपुर से निशा सचान जालौन से पंकज सिंह हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget