एक्सप्लोरर

BJP के संकल्प पत्र को कांग्रेस ने बताया झांसा पत्र, कहा- घोषणापत्र में केवल मोदी और उनका अहंकार

कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी को आज घोषणापत्र नहीं बल्कि अपना माफीनामा जारी करना चाहिए था. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में रोजगार और नोटबंदी का नाम ही नहीं लिया.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर करारा हमला किया है. कांग्रेस ने कहा है कि ये बीजेपी का संकल्प पत्र नहीं बल्कि झांसा पत्र है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि बीजेपी के इस घोषणापत्र में केवल मोदी और उनका अहंकार है. इसमें जनता के लिए कुछ नहीं है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों और छोटे दुकानदारों को पेंशन देने सहित कई वादे किए हैं.

कांग्रेस के कवर पेज पर जनता की, बीजेपी के कवर पर सिर्फ मोदी की तस्वीर- कांग्रेस

अहमद पटेल ने कहा, ‘’बीजेपी के घोषणापत्र और कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या अंतर है, ये बात इसके कवर पेज से समझ आ जाती है. कांग्रेस के कवर पर लोगों का समूह है, जबकि बीजेपी के कवर पेज पर केवल एक आदमी की तस्वीर है.’’

संकल्प पत्र पर बोले मोदी- '2022 तक सपनों का भारत बनाएंगे, हमने तय किए 75 लक्ष्य'

घोषणापत्र नहीं बीजेपी को जारी करना चाहिए था माफीनामा- कांग्रेस

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी को आज घोषणापत्र नहीं बल्कि अपना माफीनामा जारी करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि काम के नाम पर मोदी नाम के विद्यार्थी की कॉपी कोरी पड़ी है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में रोजगार और नोटबंदी का नाम ही नहीं लिया.

कांग्रेस ने ट्वीट करके ली अमित शाह के बयान पर चुटकी

इससे पहले कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर निशाना साधा. कांग्रेस ने लिखा, ‘’चलिए  हम आपको वो याद दिलाते हैं, जिसे आप भूल गए, लेकिन देश की जनता को याद है. ₹15 लाख, 2 करोड़ रोजगार, किसानों की दुगुनी आय, महिला सुरक्षा. इन मुद्दों पर आप बुरी तरह विफल हुए हो और जनता आपको माफ़ नहीं करेगी. इसलिए अब जनता की बारी है. सरकार तुम्हारी जानी है.’’

यह भी पढ़ें- आज लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात करेंगे अमित शाह लोकसभा चुनाव पर राजनीति के दिग्गजों से ABP के तीखे सवाल, 3 बजे से देखिए ‘शिखर सम्मेलन’ ABP न्यूज़- C वोटर सर्वे: फिर बन सकती है NDA की सरकार लेकिन अपने दम पर बहुमत से दूर ABP News Exclusive: राफेल से लेकर राम मंदिर तक पीएम मोदी ने दिया हर सवाल का जवाब, देखें पूरा इंटरव्यू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget