एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: BJP नेता अंशुल वर्मा ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, बीजेपी ने काट दिया था टिकट

अंशुल वर्मा ने अखिलेश यादव और आजम खान के साथ प्रेस कांफ्रेस में आकर पार्टी ज्वाइन करने का एलान किया. हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

नई दिल्ली: हरदोई से बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. अंशुल वर्मा ने सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता आजम खान की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ग्रहण की. अंशुल वर्मा टिकट कटने के बाद से ही बगावती तेवर में नजर आ रहे थे. सांसद ने बीजेपी के कैंपेन ''मैं भी चौकीदार'' पर तंज कसते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तैनात चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा था. हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए वर्मा ने कहा, 'मैं सपा में बिना शर्त शामिल हुआ हूं. टिकट नहीं दिये जाने के पीछे शायद मेरी गलती यह थी कि मैंने पासी समुदाय के एक सम्मेलन के दौरान मंदिर परिसर में शराब बांटने के खिलाफ आवाज उठायी थी.' उन्होंने कहा, 'मुझे उस पर दु:ख हुआ था और मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बारे में पत्र भी लिखा था.' वर्मा ने कहा कि उनकी गलती ये भी हो सकती है कि उन्होंने अपने नाम के पहले 'चौकीदार' शब्द नहीं जोड़ा.

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल: बीजेपी की लिस्‍ट में चल रहा है जोड़-तोड़, किसी का कटा टिकट तो किसी को मिला जीवनदान

अंशुल वर्मा ने अखिलेश यादव और आजम खान के साथ प्रेस कांफ्रेस में आकर पार्टी ज्वाइन करने का एलान किया. अंशुल वर्मा ने कहा कि पार्टी के एक प्रवक्ता टीवी पर कहते हैं कि उनका टिकट नहीं कटा है जिन्होंने काम किया है. जिससे मैं आहत हूं.

बीजेपी ऑफिस के चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'आजकल सबसे जिम्मेदार तो चौकीदार ही है, तो मैंने सोचा क्यों ना उसे ही अपना इस्तीफा दे दिया जाए. धनकुबेर चौकीदार को इस्तीफा देने का कोई मतलब ही नहीं था.

यूपी: मायावती ने एक तीर से साधे दो निशाने, बीजेपी और कांग्रेस को बताया एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

बुधवार को लखनऊ स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय इस्तीफा देने पहुंचे अंशुल ने कहा, 'हम अंशुल थे अंशुल ही रहेंगे, खुद को चौकीदार नहीं कहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget