एक्सप्लोरर

AAP और कांग्रेस को अलग-अलग हराने के बजाय इनके गठजोड़ को हराना अधिक आसान- हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने कहा कि आप और कांग्रेस ने चुनावी गठजोड़ की इच्छा जाहिर कर दी है. संभावित चुनावी तालमेल से साबित हो जायेगा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रति विपक्ष का भय ही, गठबंधन की एकमात्र वजह है.

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता डा. हर्षवर्धन ने भरोसा जताया है कि लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस को अलग-अलग हराने के बजाय इनके गंठबंधन को हराना ज्यादा आसान होगा. बीजेपी नेतृत्व द्वारा चांदनी चौक के बजाय पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ाने को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा, लेकिन अगर सीट बदली तो भी जीत तय है.''

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद डा हर्षवर्धन ने बताया, ‘‘आप और कांग्रेस ने चुनावी गठजोड़ की इच्छा जाहिर कर दी है. संभावित चुनावी तालमेल से साबित हो जायेगा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रति विपक्ष का भय ही, गठबंधन की एकमात्र वजह है.’’ उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनाव में दिल्ली की सातों सीट बीजेपी ने जीती थी. जबकि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में सातों सीटों पर कांग्रेस काबिज रही.

डा. हर्षवर्धन ने ‘आप कांग्रेस गठबंधन’ से बीजेपी को नुकसान के चुनावी विश्लेषणों को सिरे से नकारते हुये कहा, ‘‘यह गठबंधन दिल्ली में बीजेपी की राह आसान बनाकर सातों सीटों पर जीत सुनिश्चत करेगा, क्योंकि जनता इस गठजोड़ के पीछे की हकीकत और मजबूरी को समझ गयी है.’’ उन्होंने इसे बेमेल गठबंधन करार देते हुये कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को कोसते हुये दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने वाले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिये, अब कांग्रेस की स्वीकार्यता, किसी मजबूरी का ही परिणाम हो सकती है. केजरीवाल और कांग्रेस, दोनों के लिये सियासी वजूद को बचाने की यह मजबूरी, इस चुनाव ने उजागर कर दी है.

बीजेपी नेतृत्व द्वारा चांदनी चौक के बजाय पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ाने की आशंकाओं के सवाल पर डा हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा, लेकिन अगर सीट बदली तो भी जीत तय है. वैसे भी मोदी सरकार की असाधारण उपलब्धियों ने जब धुर विरोधियों को मिलने पर मजबूर कर दिया हो, ऐसे में बीजेपी का कोई भी उम्मीदवार किसी भी सीट से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये आश्वस्त है.’’

यह भी देखें- पीएम मोदी ने शुरू किया #MainBhiChowkidar कैंपेन, कहा- देश का हर नागरिक है चौकीदार बिहारः महागठबंधन में दरार, तेजस्वी यादव ने कहा- कांग्रेस छोड़े अहंकार यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका पूर्व CM और बीजेपी नेता बीसी खंडूरी के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल, राहुल गांधी के साथ मंच पर आए नजर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget