एक्सप्लोरर

Exclusive: पंजाब में कितनी सीटें जीतेगी AAP? इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दे पाए केजरीवाल

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘’मोदी और अमित शाह देश के लिए खतरा हैं. दोनों दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे.''

चंडीगढ़: सातवें और आखिरी चरण में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को चुनाव होने हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में डेरा डाल लिया है. पंजाब में चुनाव प्रचार में व्यस्त केजरीवाल यहां कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल पर भी प्रहार करने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं. केजरीवाल ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है. केजरीवाल से जब पूछा गया कि पंजाब में इस बार आप कितनी सीटें जीत रही है तो उन्होंने कोई आंकड़ा नहीं दिया. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगे ये कहना थोड़ा मुश्किल है.

पंजाब में आप का प्लान साल 2014 से भी ज्यादा सीटें जीतने का- केजरीवाल

एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’पंजाब की जनता को आप से बहुत उम्मीदें हैं. वह चाहते हैं कि पंजाब में भी दिल्ली के जैसी सरकार हो. यहां भी दिल्ली की तरह स्कूल और अस्पतालों का निर्माण हो.’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में आप का प्लान साल 2014 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतने का है. हालांकि केजरीवाल ने सीट जीतने का कोई आंकड़ा पेश नहीं किया.

सत्ता बदलने के बाद पंजाब की सभी 13 सीटों पर 19 मई को चुनाव, जानें- 2014 में क्या थे नतीजे

पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस पर लोगों से वादाखिलाफी का आऱोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘’राज्य के लोग मुख्यमंत्री कैप्टन सिंह से बहुत निराश हैं. वह जनता से जो वादे करके सत्ता में आए थे, उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा था कि वह पंजाब के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. यहां के लोगों को बेरोजगारी भत्ता भी नहीं मिल रहा है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस झूठे वादे करके पंजाब की सत्ता में आई थी.’’

इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे भगवंत मान- केजरीवाल

इस बार भी संगरूर से चुनाव लड़ रहे सांसद भगवंत मान को लेकर केजरीवाल ने कहा, ‘’वह इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे. मैंने रैलियों में देखा है कि युवाओं को उनसे कितनी उम्मीदें हैं.’’ पंजाब में कांग्रेस से गठबंधन करने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘’ मैं पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं चाहता था.’’ बता दें कि केजरीवाल हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते थे.

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘’मोदी और अमित शाह देश के लिए खतरा हैं. दोनों दोबारा सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे. हम बीजेपी को हराना चाहते हैं. इसलिए हमने कांग्रेस से गठबंधन की बात की थी.’’ बता दें कि साल 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें-

आखिरी दौर की लड़ाई: कोलकाता में अमित शाह का रोड शो आज, योगी की दक्षिण कोलकाता में रैली को इजाजत नहीं

प्रियंका का मोदी पर हमला, कहा- जिसे जहाज बनाना नहीं आता उसे दिया कॉन्ट्रैक्ट, सोचा मौसम क्लाउडी है रडार पर नहीं आएंगे

दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेटी के सामने पिता और भाई पर चाकू से हमला, पिता की मौत

लालू ने 'छोटे भाई' नीतीश को लिखा खुला खत, कहा- 'तीर' हिंसा का 'लालटेन' भाईचारे का प्रतीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Live: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU का बड़ा बयान, AD सिंह की हार का कारण कौन?
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव के आरोपों पर JDU का बड़ा बयान, AD सिंह की हार का कारण कौन?
Rajya Sabha Election Result: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: बीजेपी और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती, भूपेंद्र हुड्डा बोले- 'बड़ी चुनौती थी लेकिन...'

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget