एक्सप्लोरर

IT RAID पर बोले अहमद पटेल- सरकार की विरोधियों को रोकने की साजिश, हम छापों से नहीं डरते

पटेल ने दावा किया, ये एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. अगर बीजेपी के लोगों को लगता है कि पैसे से चुनाव जीत जाएंगे तो उन्हें इस चुनाव में पता चल जाएगा.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने पार्टी के एक कर्मचारी के यहां आयकर विभाग की छापेमारी को विरोधियों को चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश करार देते हुए कहा कि वह छापेमारी से डरने वाले नहीं हैं. पटेल ने कहा, ''बीजेपी वाले घबरा गए हैं. उनकी कोशिश ऐसी स्थिति पैदा करने की है कि उनके विरोधी चुनाव नहीं लड़ सकें. यह साजिश है.'' उन्होंने कहा, ''पैसे से चुनाव लड़ा जाता है. चुनाव में तो जनता फैसला करती है. अगर बीजेपी के लोगों को लगता है कि पैसे से चुनाव जीत जाएंगे तो उन्हें इस चुनाव में पता चल जाएगा.''

पटेल ने दावा किया, ''ये एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. विरोधी नेताओं के फोन टैप कराते हैं. बीजेपी के नेताओं के फोन टैप क्यों नहीं कराते? एजेंसियां मुझे तीन दिन के लिए दे दीजिए, मैं साबित कर दूंगा कि कौन सबसे बड़ा चोर है.''

कांग्रेस कर्मचारी के घर जाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मेरे यहां का कोई कर्मचारी पूरे दिन दफ्तर नहीं आता और उसके घर के लोग कह रहे हैं कि वह घर पर नहीं है तो मेरा फर्ज बनता है कि मैं पता करूं कि वह कहां है? कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा, ''मैं अपने कर्मचारियों के साथ गया था. अगर कोई यह समझता है कि हमारा कोई साथी दिक्कत में है तो उसके यहां नहीं जाना है तो मैं कहना चाहता हूं कि हम बार-बार जाएंगे. हम छापेमारी रोकने नहीं गए थे.''

पटेल ने कहा, ''हमने कोई चोरी नहीं की है. कांग्रेस ने हमेशा पारदर्शिता रखी है. बीजेपी वालों के पास इतने पैसे कहां से आए हैं? एजेंसियां इनकी भी जांच करें." एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. मुझे सम्मन करें, पूछताछ करें, मैं डरने वाला नहीं हूं. डरता वो है जिसने चोरी की है.'' उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है. उन्हें इस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

'चौकीदार चोर है' का नारा लगाने वाले बताएं असली चोर कौन है?- पीएम मोदी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget