एक्सप्लोरर

NDA में फूट का सिलसिला महाराष्ट्र से झारखंड पहुंचा, जानिए- कैसे LJP ने बीजेपी को झटका दिया

एनडीए में महाराष्ट्र से शुरू हुई फूट अब झारखंड तक पहुंच गई है. बीजेपी की साझेदार पार्टियां बगावती तेवर दिखा रही हैं.

झारखंड चुनाव: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की 30 साल पुरानी दोस्ती की टूट के जख्म अभी हरे ही थे कि बीजेपी को एक और गहरा घाव झारखंड में मिला है. झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच कल आजसू ने और आज एलजेपी ने सूबे में गठबंधन से नाता तोड़ लिया है. एलजेपी ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का एलान किया है. 

एनडीए में महाराष्ट्र से शुरू हुआ दरार जैसे ही झारखंड तक पहुंचा, सियासी गलियारों में इसे बीजेपी के लिए बुरी खबर माना गया है. झारखंड में बीजेपी की सहयोगियों में फूट पड़ गई है. मन मुताबिक मांगी गई सीटें न मिलने से पहले आजसू प्रमुख सुदेश ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोला, तो अब लोजपा ने भी बिना बीजेपी के चुनाव में जाने का एलान कर दिया है. केंद्र सरकार में भागीदार लोकजनशक्ति पार्टी सूबे में एनडीए का हिस्सा नहीं होगी. पार्टी ने अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पार्टी ने राज्य विधानसभा की 81 में से 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी भी कर ली है .

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने कहा कि आज शाम तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी.

आजसू लोजपा से दो कदम आगे

वहीं, आजसू ने भी बीजेपी को बगावती तेवर दिखाया है. सहयोगी बीजेपी से बात किए बिना ही आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया था. पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को सिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि 2014 के चुनाव में सुदेश महतो ये सीट हार गये थे. आजसू ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के खिलाफ भी चक्रधरपुर से रामलाल मुंडा पर दांव लगाया है. बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होने वाला है.

81 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को, दूसरे चरण का 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को वोट पड़ेंगे. जबकि चौथे चरण की वोटिंग 16 दिसंबर को औऱ 20 दिसंबर को पांचवें चरण का मतदान होगा. वोटों की गिनती 23 दिसंबर को होगी. झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget