एक्सप्लोरर

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी बोले- बेरोजगार युवा PM मोदी की सभा में उछालें कुर्सी, FIR दर्ज

दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कर्नाटक के चित्रदुर्ग की एक सभा में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आएं तो उनकी सभाओं में बेरोजगार युवा कुर्सी उछालें.''

बेंगलुरु: गुजरात के ऊना कांड और आंदोलनों के बाद सुर्खियों में आए दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया है. उन्होंने कर्नाटक के चित्रदुर्ग की एक सभा में कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राज्य में चुनाव प्रचार के लिए आएं तो उनकी सभाओं में बेरोजगार युवा कुर्सी उछालें.''

गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं को रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया. मेवानी ने कथित तौर पर कहा , ''आप उनसे पूछें कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ. अगर वे कोई जवाब ना दे पाएं तो आप उन्हें हिमालय में जाकर सोने या राम मंदिर की घंटियां बजाने के लिए कहें.''

जिग्नेश के बयान के बाद एक शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. चित्रदुर्ग विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी ड्यूटी के उड़न दस्ता अधिकारी टी जयंत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

अपनी शिकायत में जयंत ने आरोप लगाया कि मेवानी ने चित्रदुर्ग में एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी के खिलाफ टिप्पणियां की. पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 188, 117 और34 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोदी द्वारा शहर में एक रैली को संबोधित करेंगे. मेवानी के खिलाफ उस रैली में व्यवधान डालने के लिए लोगों को कथित तौर पर भड़काने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एफआईआर दर्ज होने के बाद जिग्नेश ने कहा, ''हमारी और प्रकाश राज की जनसभा को बंध करवाने के लिए काले जंडे और डंडे लेकर बीजेपी के जो गुंडे शिवमोगा में आ धमके उनके सामने कोई एफआईआर नहीं, जिन्होंने भारत बंद के कॉल में दलितों की छाती पर गोलियां दागी उनके सामने कोई करवाई नहीं लेकिन हमने 2 करोड़ युवा के लिए रोजगार मांगा तो FIR?'

जिग्नेश ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी जी को हिमालय चले जाना चाहिए और वहां जाकर हड्डियां गलानी चाहिए.

आपको बता दें कि कर्नाटक में अनुसूचित जातियों (एससी) की संख्या कुल आबादी की करीब 19 प्रतिशत है. जो राज्य में किसी भी पार्टी की जीत हार में अहम भूमिका निभाते हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस का साथ दिया था. वहीं कांग्रेस ने भी जिग्नेश की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

एक और दलित बीजेपी सांसद का पीएम मोदी पर 'चिट्ठी बम', कहा- आपके राज में नहीं हुआ एक भी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget