एक्सप्लोरर

Karnataka Election Result: बीजेपी से बगावत पड़ी भारी, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार चुनाव हारे, टिकट न मिलने पर गए थे कांग्रेस के साथ

Karnataka Election Result: बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस के साथ गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार अपनी सीट हार गए हैं. बीजेपी के उम्मीदवार ने उन्हें पटखनी दे दी.

Karnataka Election Result 2023:  बीजेपी से बगावत करना पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadhish Shettar) को भारी पड़ा है. जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से चुनाव हार गए हैं. उन्हें बीजेपी के महेश टेंगीनकई ने बड़े अंतर से हराया है.

शेट्टार बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने उन्हें उसी हुबली धारवाड़ सीट से प्रत्याशी बनाया था, जहां वे बीजेपी के टिकट पर विधायक थे.

चेले से हारे शेट्टार

दिलचस्प बात ये है कि लिंगायत समुदाय के बड़े नेता कहे जाने वाले शेट्टार को उनके ही शिष्य के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. शेट्टार को हराने वाले बीजेपी के महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को उनका चेला बताते रहे हैं.

डीके शिवकुमार 1.5 लाख वोट से जीते

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जनता ने बड़ी जीत है. कनकपुरा सीट से उम्मीदवार डीके शिवकुमार 1.5 लाख वोट से चुनाव जीते हैं. यह उनकी लगातार 8वीं जीत है. डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी हैं.

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी चुनाव जीत चुके हैं. वे वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे.

बीजेपी ने स्वीकार की हार

मतगणना के रुझानों में पिछड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है. सीएम बसवराज बोम्मई ने नतीजों पर कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं और इसका विस्तृत अध्ययन करेंगे. हम देखेंगे कि कहां अंतर रह गया और लोकसभा में फिर वापसी करेंगे.

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा, "लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है. हमने अपनी हार स्वीकार की है. हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें."

यह भी पढ़ें

'जीत रही कांग्रेस ने क्यों 5 स्टार रिजॉर्ट में बुक कराए 50 कमरे', पार्टी नेता ने किया खुलासा, बोले- बीजेपी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget