एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: 'दक्षिण की अयोध्या' में कांग्रेस जीती, जिस रामनगर में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया, वहां BJP कैसे हारी?

Karnataka Election Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2023 में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को हरा दिया है. यहां राजधानी बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर स्थित रामनगर में भी कांग्रेस का ही प्रत्याशी जीता है.

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं. अब तक की काउंटिंग में वहां कांग्रेस पार्टी 130 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है और कांग्रेस ने इस आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है. इस जीत पर कांग्रेसी नेता खुशी से गदगद हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक BJP के लिए क्लोज चैप्टर है, PM मोदी फेल हो गए हैं. उन्होंने कहा- अब यहां हिजाब-हलाल नहीं चलेगा, हम प्राउड कन्नड़ हैं और यहां बाहरियों की जरूरत नहीं है. 

बीजेपी ने कर्नाटक में हिजाब-हलाल और बजरंग बली के अपमान से जुड़े मुद्दे उठाए थे और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने बयानों में अक्सर इनका जिक्र किया था. पूरे इलेक्शन पर नजर डाली जाए तो हिजाब, टीपू सुल्तान, कम्युनल वॉयलेंस और करप्शन- कर्नाटक का पूरा चुनाव इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द रहा.

हालांंकि, सत्तारूढ़ बीजेपी अपने तमाम वादों के बावजूद यहां चुनाव हार गई. यहां तक कि बीजेपी को 'दक्षिण की अयोध्या' कहे जाने वाले रामनगर में भी जीत नहीं मिल पाई है. बीजेपी ने रामनगर में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया था, मगर यहां कांग्रेस का प्रत्याशी जीत गया है.


Karnataka Election Results 2023: 'दक्षिण की अयोध्या' में कांग्रेस जीती, जिस रामनगर में भव्य राम मंदिर बनाने का वादा किया, वहां BJP कैसे हारी?

कांग्रेस के इकबाल हुसैन रामनगर में जीते

रामनगर में कांग्रेस पार्टी के इकबाल हुसैन ने चुनाव लड़ा. उन्होंने यहां जेडीएस के निखिल कुमारस्वामी को 10,715 वोट से हराया. बीजेपी के गौतम गौड़ा तीसरे नंबर पर रहे. रामनगर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से करीब 60 किमी दूर है. बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ की शूटिंग इसी रामनगर (फिल्म में रामगढ़) में हुई थी. हालांकि, अब ये फिल्म नहीं, बल्कि रामदेवरा बेट्टा की वजह से चर्चा में है, यहां भगवान राम का प्राचीन मंदिर है.

बीजेपी के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे

बताया जाता है कि कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने 17 फरवरी को इस मंदिर (रामदेवरा बेट्टा) के डेवलपमेंट के लिए 40 लाख रुपये के बजट का ऐलान किया था. मगर, इस वादे के बावजूद यहां कांग्रेस लीडर इकबाल हुसैन ने जीत हासिल कर ली. उन्होंने जेडीएस उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी को हराया. यहां बीजेपी की हार की वजह उसकी सरकार द्वारा विकास कार्य पूरे न कराना माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2023: खरगे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना पार्टी को कर्नाटक चुनाव में कैसे फायदा कर गया? समझिए मल्लिकार्जुन की भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget