एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव 2018: ओवैसी की पार्टी AIMIM देवगौड़ा का देगी साथ, लेकिन नहीं लड़ेगी चुनाव

Karnataka Election 2018: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. एआईएमआईएम जेडीएस का साथ देगी और उसके लिए चुनाव प्रचार करेगी. हम समझते हैं कि कांग्रेस और बीजेपी पूरी तरह फेल रही है.

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) को समर्थन देने का ऐलान किया है. साथ ही पार्टी ने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी. हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कांग्रेस का वोट काटकर अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी को मदद पहुंचाने के आरोपों पर कहा, ''यह निराधार बात है. हमारी पार्टी गुजरात, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव नहीं लड़ी थी. लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में भी नहीं लड़ी थी. इन जगहों पर कांग्रेस की क्या स्थिति रही थी.'' असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. एआईएमआईएम जेडीएस का साथ देगी और उसके लिए चुनाव प्रचार करेगी. हम समझते हैं कि दोनों राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस और बीजेपी) पूरी तरह फेल है.'' ध्यान रहे की असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की देश के कई हिस्सों में मुस्लिम आबादी के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है. हालांकि कर्नाटक में कोई खास पकड़ नहीं रही है. कर्नाटक में मुस्लिम की संख्या कुल आबादी के 16 प्रतिशत है. राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों में से करीब 60 पर इनका खासा प्रभाव माना जाता है. कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाय तो यहां के मुस्लिम वोट कांग्रेस को समर्थन देते रहे हैं. कर्नाटक विधानसभा के लिए 12 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 15 मई को होगी. राज्य में मुख्य तौर पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला माना जा रहा है. हालांकि सर्वे पर नजर डालें तो किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 78 से 86 सीट मिलने की संभावना है. वहीं कांग्रेस को 90 से 101 सीट मिल सकती हैं. स्थानीय पार्टी जेडीएस को 34 से 43 सीट मिलने की संभावना है. वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 37%, बीजेपी को 35%, जेडीएस को 19% और अन्य को 9 % वोट मिल सकते हैं. राज्य में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के 122, बीजेपी के 43, जेडीएस के 34, बीएसआरसी के तीन, केजेपी के 2, केएमपी के एक और 8 निर्दलीय विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget