एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, किसी पार्टी से नहीं लेंगे समर्थन: अमित शाह

अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस राज्य में फर्जी वोट आईडी कार्ड्स के जरिए चुनाव जीतना चाहती है. कांग्रेस बाय हुक और बाय कुक चुनाव जीतना चाहती है.’’

बेंगलुरू: कर्नाटक चुनाव सिर पर हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी, दोनों पार्टियां राज्य में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. इसी क्रम में आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कर्नाटक में बीजेपी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी. अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा है कि बीजेपी न तो किसी पार्टी से समर्थन लेगी और ना ही किसी पार्टी को समर्थन देगी.

राज्य में किसानों की आत्महत्या में 135 फीसदी की वृद्धि हुई- अमित शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’कर्नाटक की सिद्दरामैया की सरकार आज़ाद भारत की सबसे निकम्मी और विफल सरकार रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’राज्य में किसानों की आत्महत्या में 135 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि किसानों की आत्महत्या में महाराष्ट्र में 42 फीसदी की कमी आई है.’’

अमित शाह ने आगे कहा, ‘’बीजेपी के घोषणापत्र में हमने कहा है कि किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करेंगे. इतना ही नहीं, घोषणापत्र में किसानों के लिए सिचाई के अलावा, 5000 करोड़ का फंड भी बनाया जाएगा और नारियल किसानों के लिए भी योजना बनाई जाएगी.’’

राज्य की कानून व्यवस्था के हालात भी खराब- अमित शाह

अमित शाह ने आरोप लगाया, ‘’राज्य की कानून व्यवस्था के हालात भी खराब है. 150 फीसदी वृद्धि चेन स्नेचिंग की घटनाओं में केवल बंगलुरु में हुई हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी की सरकार बनने पर मंदिर के चढ़ावों को मंदिर के विकास और सुविधा पर ही खर्च किया जाएगा.’’

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’सिद्धारमैया दोनों सीटों से चुनाव हारने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन लाख करोड़ से ज्यादा रुपये का आवंटन और योजनाएं चार साल के अंदर कर्नाटक की जनता के लिए दी. अमित शाह ने कहा कि खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी का बीजेपी से कोई लेना देना नहीं है. मैंने जो कह दिया, वह फाइनल है.

कांग्रेस बाय हुक और बाय कुक चुनाव जीतना चाहती है- शाह

फर्जी वोटर आईडी कार्ड को लेकर भी अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. शाह ने कहा, ‘’कांग्रेस राज्य में फर्जी वोट आईडी कार्ड्स के जरिए चुनाव जीतना चाहती है. कांग्रेस बाय हुक और बाय कुक चुनाव जीतना चाहती है.’’

कर्नाटक की संस्कृति को कांग्रेस ने कभी समृद्ध नहीं किया- शाह

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ‘’कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे हैं कि हम जोड़ने में विश्वाश करते हैं तो आपके साथी चुनाव तोड़ने वाली साज़िश कर रहे हैं. आज वो एक्सपोज़ हुए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’कर्नाटक में कई महापुरुष हुए लेकिन कांग्रेस ने केवल टीपू सुल्तान की जयंती मनाई. कर्नाटक की संस्कृति को कांग्रेस ने कभी समृद्ध नहीं किया.’’

अमित शाह ने एलान किया है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद बीपीएल परिवारों की सभी कन्याओं को लग्न में एक मंगलसूत्र और 5000 रुपए देगी. साथ ही अमित शाह ने कहा कि वर्ग तीन और चार की भर्ती के लिए इंटरव्यू सिस्टम को भी खत्म किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक चुनाव: बीजेपी हिंदू का मतलब नहीं जानती, मेरी मां इटली की लेकिन कुछ भारतीयों से ज्यादा भारतीय

रमजान में भी नहीं रुकेगा आतंक के खिलाफ ऑपरेशन, सीएम मुफ्ती की मांग के विरोध में सुरक्षा एजेंसियां- सूत्र

SC ने कहा- उद्घाटन हो या न हो, ईस्टर्न एक्सप्रेस वे 1 जून से लोगों के लिए खोला जाय

पत्थरबाजों को आर्मी चीफ की दो टूक, कभी नहीं मिलेगी आजादी, सेना से नहीं लड़ सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट अपने जीवन में कभी नहीं तोड़ पाएंगे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget