एक्सप्लोरर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी का दावा, बीजेपी ने भ्रष्टाचार के आरोपी आठ उम्मीदवारों को दिए टिकट

राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने झूठे वादे किये थे. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपके बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा हो गये हैं.

अंकोला: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध. राहुल गांधी ने आज दावा किया कि बीजेपी ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आठ दागी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं. राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार पर बोलने के लिए प्रधानमंत्री के अधिकार पर सवाल उठाया जबकि वह खुद वित्तीय अनियमितताओं के आरोपी बीजेपी नेताओं से घिरे हुए है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘‘ मोदी यहां आते है और भ्रष्टाचार के बारे में बोलते है. जब (भगोड़ा) नीरव मोदी, जिसे नरेन्द्र मोदी अच्छी तरह से जानते हैं, पहले नाम से जानते हैं, 30 हजार करोड़ रुपये लेकर भाग जाता है लेकिन वह ( नरेन्द्र मोदी ) एक शब्द भी नहीं बोलते है.’’ राहुल गांधी ने एक रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ जब वह (मोदी) एक मंच पर खड़े होते हैं, तो उनके एक तरफ येद्दयुरप्पा, जिन्होंने जेल में समय बिताया है, दूसरी तरफ चार अन्य है, जो जेल गये हैं और मोदी जी भ्रष्टाचार के बारे में बोलते हैं.’’

राहुल गांधी ने बिना किसी का नाम लिए आरोप लगाया कि बीजेपी ने आठ ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ उन्होंने आठ भ्रष्ट लोगों को टिकट दिये हैं. यह सच्चाई है.’’ उन्होंने बेल्लारी के विवादास्पद और प्रभावशाली रेड्डी भाइयों का जिक्र किया जिनका संबंध कथित लौह अयस्क खनन घोटाले से है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘‘ कांग्रेस को समर्थन दीजिए और हम गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए काम करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि आम लोगों तक पहुंचनी चाहिए. राहुल गांधी ने उद्योगपतियों के भारी भरकम बैंक कर्ज में कथित छूट को लेकर केन्द्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा ,‘‘ यदि आप ( मोदी ) किसानों के लिये गए कर्जों को माफ नहीं करना चाहते हैं , तो मुझे समझाइए कि हर साल आप देश के 10 समृद्ध उद्योगपतियों के लिये गये लाखों करोड़ों रुपये का कर्ज क्यों माफ करते हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने देश के 15 ‘‘ सुपर अमीर ’’ लोगों के 2.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को माफ कर दिया था.

राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने झूठे वादे किये थे. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपके बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा हो गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget