एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: इस सीट पर चुनाव आयोग ने टाला चुनाव, बढ़ीं कांग्रेस की मुश्किलें

कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों के तरफ से पड़ताल के बाद पता चला कि फ्लैट से बरामद किया गया सामान कांग्रेस के उम्मीदवार का है.

बेंगलुरू: कर्नाटक में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. लेकिन इससे कुछ घंटों पहले ही एक सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव टाल दिया है. कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र पर 12 मई को होने वाले मतदान को 28 मई तक के लिए डाल दिया है. और इस सीट पर वोटों की गिनती 31 मई को होगी.

बता दें कि कर्नाटक में अब 224 सीटों की जगह 222 सीटों पर ही चुनाव कराया जाएगा. जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते चुनाव रद्द कर दिया गया है.

क्या इस बार भी कर्नाटक जीतने वाला हार जाएगा साल 2019 का लोकसभा चुनाव?

आरआर नगर सीट पर क्यों रद्द हुआ चुनाव?

चुनाव आयोग ने इस सीट पर चुनाव टालने की दो वजह बताई हैं. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में लिखा है कि कर्नाटक के आरआर नगर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल रही थी. ये वही विधानसभा क्षेत्र है जहां पर 6 मई को 95 लाख रुपए की नगदी बरामद की गई थी और अभी कुछ दिनों पहले एक फ्लैट से बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड और बड़ी तादाद में चुनावों से जुड़ी प्रचार सामग्री बरामद की थी.

कांग्रेस की मुश्किलें क्यों बढ़ीं?

कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों के तरफ से पड़ताल के बाद पता चला कि फ्लैट से बरामद किया गया सामान कांग्रेस के उम्मीदवार का है. क्योंकि फ्लैट में जो सामान मिला था उस में 5 हजार 18 टी शर्ट्स और 23 हजार 393 हाफ पेंट के साथ ही बड़ी संख्या में पानी के कैन भी थे. इन पानी की कैन्स पर कांग्रेस उम्मीदवार की तस्वीर छपी थी.

पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारी ने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि फ्लैट से जो  वोटर आई कार्ड मिले हैं वह लोगों से कई महीनों पहले से जमा किए जा रहे थे और उसके बदले में पानी की कैन और प्रेशर कूकर दिए गए. यानी की वोटों को लुभाने की कोशिश की गई है.

कांग्रेस-बीजेपी ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप

फ्लैट से बड़ी संख्या में वोटर आईडी कार्ड और चुनाव से जुड़ी सामग्री बरामद होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे पर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही इस मामले में चुनाव आयोग में जाकर शिकायत दी थी और जांच कराने की मांग की थी. चुनाव आयोग ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक विधानसभा चुनावः 4.97 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे चुनावी फैसला कर्नाटक में कल होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग, 15 को आएंगे नतीजे मोदी का नेपाल दौरा: जनकपुर के नौलखा मंदिर में पूजा, दोनों देशों के विकास के लिए दिया 5T का मंत्र
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget