एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: सिद्धारमैया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद, पार्टी की बढ़त को लेकर एग्जिट पोल पर कही ये बात

Karnataka Elections: सिद्धारमैया ने गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान लगातार काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि संघर्ष का फल अवश्य मिलेगा.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान 10 मई को हुआ था, जिसके बाद शाम तक एग्जिट पोल जारी किए गए. अधिकतर एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस को बढ़त दी है. इसको लेकर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार (11 मई) को चुनाव प्रचार के दौरान लगातार काम करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और उनको धन्यवाद कहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि संघर्ष का फल अवश्य मिलेगा. सिद्धारमैया ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से कन्नड़ भाषा में ट्वीट भी किया है. राज्य में वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी.

सिद्धारमैया का ट्वीट
राज्य के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने अपने  आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कन्नड़ भाषा में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर गर्व है. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की ओर से आप सभी को बधाई और धन्यवाद, जिन्होंने खाना और आराम भूलकर लगातार दिन-रात काम किया.

उन्होंने कहा, "जिस वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से मैं चुनाव लड़ रहा हूं, वहां न केवल राज्य के कोने-कोने से बल्कि अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ता आए हैं. उन्होंने प्यार और सम्मान के कारण मेरे लिए प्रचार किया है. मैं उनसे मिल भी नहीं पाया और उन्हें धन्यवाद भी नहीं दे पाया. यह प्यार और प्रशंसा मेरी और कांग्रेस पार्टी की ताकत है. उन सभी को मेरा हृदय से धन्यवाद."

सिद्धारमैया ने ट्वीट में लिखा, "हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरी विशेष अपील है. आप घर-परिवार छोड़कर चुनाव के काम में लग गए हैं. अब कुछ समय निकालकर अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताएं. हमारा ईमानदार संघर्ष अवश्य रंग लाएगा. आप सभी को पुनः धन्यवाद और शुभकामनाएं." 

कांग्रेस को 130 सीटें मिलेंगी
सिद्धारमैया ने बुधवार (10 मई) को वरुणा सीट पर 60 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने का भरोसा जताया. उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में कांग्रेस को कम से कम 130 सीटें मिलेंगी. इस बार राज्य में 224 सीटों के लिए 73.19 फीसदी मतदान दर्ज किया है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक है.

वहीं, कांग्रेस को कर्नाटक में स्पष्ट बढ़त मिलने की उम्मीद है. चार एग्जिट पोल ने पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है और कुछ ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है, जिससे पार्टी को फायदा होगा. कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी आगे चल रही है. यदि कर्नाटक त्रिशंकु विधानसभा देता है तो जेडीएस किंगमेकर बनने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: त्रिशंकु विधानसभा में बीजेपी-कांग्रेस के बीच पैंतरेबाजी शुरू, 'ऑपरेशन लोटस' का मुकाबला करेगा 'ऑपरेशन हस्त'- दिग्गजों ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget