एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में संविधान विरोधी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ, बोले- PFI का...

Karnataka Elections: सीएम योगी ने धर्म आधारित आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि मजबूत 'डबल इंजन सरकार' के कारण पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ.

Karnataka Elections: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दो सप्ताह बाकी हैं. इस दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार (26 अप्रैल) को राज्य में प्रचार के लिए पहुंचे थे. अपनी पहली चुनावी रैली में सीएम योगी ने धर्म आधारित आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताया. साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि मजबूत 'डबल इंजन सरकार' के कारण पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ.

पीएफआई का तुष्टिकरण करती है कांग्रेस

वोक्कालिगा गढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 'कांग्रेस पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का तुष्टिकरण करती है और धर्म आधारित आरक्षण देती है, जो भारतीय संविधान के खिलाफ है'. बता दें कि वोक्कालिगा गढ़ को पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस का गढ़ भी माना जाता है.

चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण का जिक्र

सीएम योगी ने अन्य पिछड़ा वर्ग की 2बी श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का भी जिक्र किया. जिसे कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल के अंत में यह कहते हुए खत्म कर दिया कि धर्म आधारित कोटे का कोई संवैधानिक समर्थन नहीं है.

सीएम योगी ने कहा 'चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को खत्म करने के बाद कर्नाटक सरकार ने इसको दो बराबर भागों में विभाजित कर दिया. इसे राज्य के दो प्रमुख समुदायों (2सी में वोक्कालिगा और 2डी श्रेणी में लिंगायतों) के लिए प्रत्येक में दो प्रतिशत कोटा बढ़ा दिया'. 

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत को 1947 में धार्मिक आधार पर विभाजित किया गया था. देश धर्म आधारित आरक्षण का समर्थन नहीं कर सकता है और हम एक और विभाजन के लिए तैयार नहीं हैं. केंद्र और कर्नाटक की बीजेपी सरकारों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस्लामी संगठन की कमर तोड़ दी है. 

यूपी में सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी

सीएम योगी ने कहा 'उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और समृद्धि की गारंटी है. 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, वहां पर है सब चंगा' (न कर्फ्यू है और न दंगे, वहां सब ठीक है). पिछले छह साल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है'. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के विकास और प्रगति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि 'डबल इंजन' सरकार (एक केंद्र में और दूसरी उनके गृह राज्य में) ने सबसे मजबूत तरीके से अपनी ताकत दिखाई है.

सशक्तिकरण में हमारा विश्वास

सीएम योगी ने कहा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' (एक भारत, महान भारत) की अवधारणा पर बीजेपी विश्वास करती है. यही अवधारणा अकेले भारत को आगे ले जा सकती है. उन्होंने कहा कि हम तुष्टिकरण में नहीं, बल्कि सशक्तिकरण में विश्वास करते हैं.

बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को परिणाम आएंगे.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: प्रचार के लिए झोकेंगे ताकत, 9 रैलियां करने राहुल गांधी जायेंगे कर्नाटक- जानें कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget