एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 17 हजार वोटर्स की उम्र 100 पार, 80 से ज्‍यादा के सभी लोग घर से डाल सकेंगे वोट, जानें क्‍या है तैयारी

Karnataka Election 2023 Date: कर्नाटक में कुल 224 सीटें हैं और राज्य में अभी बीजेपी की सरकार है. आगामी चुनाव में मुख्य तौर पर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा बुधवार (29 मार्च) को होने वाली है. कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर कितने चरणों में मतदान होगा, इसका एलान कुछ देर में चुनाव आयोग कर देगा. तमाम पार्टियां तो चुनावी रणनीति में जुटी ही हुई हैं. इसके साथ चुनाव आयोग ने भी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से कमर कस रखी है. राज्य में करीब 17 हजार वोटर्स ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल के पार जा चुकी है. आयोग का अच्छा फैसला ये है कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान (Vote From Home) की सुविधा शुरू की है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बताया था कि ईसीआई (ECI) पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को घर से वोट करने की सुविधा देने जा रहा है. उन्होंने कहा था कि उनकी टीमें मताधिकार का इस्तेमाल कराने के लिए फॉर्म -12डी के साथ वहां जाएंगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग 80 साल से ऊपर के लोगों को मतदान केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करता है, लेकिन जो नहीं आ सकते वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 

दिव्यांग लोगों के लिए 'सक्षम' मोबाइल एप

दिव्यांग लोगों के लिए 'सक्षम' नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन पेश की गई है. इसकी मदद से वे लॉग इन कर सकते हैं और मतदान का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके अलावा एक और मोबाइल एप 'सुविधा' बनाई गई है, जो उम्मीदवारों के लिए नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है. इतना ही नहीं उम्मीदवार बैठकों और रैलियों की अनुमति लेने के लिए भी सुविधा पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

चुनावी राज्य में कितने मतदाता ?

चुनाव आयोग के मुताबिक वर्तमान में राज्य में 80 साल से ज्यादा उम्र के 12.15 लाख और 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. 224 निर्वाचन क्षेत्रों वाले राज्य में अनुसूचित जाति के लिए 36 और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित हैं. यहां 5.21 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 2.59 करोड़ महिला मतदाता हैं. इस संख्या में 16,976 शताब्दी, 4,699 ट्रांसजेंडर और 9.17 लाख पहली बार वोट डालने वाले मतदाता भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की आज होगी घोषणा, सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा EC

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget