एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, लगाया ये आरोप

Karnataka Assembly Election: कर्नाटक में बुधवार (10 मई) को चुनाव है, लेकिन मंगलवार (9 मई) को कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग पहुंच गई है.

Karnataka Assembly Election 2023: कांग्रेस ने मंगलवार (9 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आचार संहिता का खुला उल्लंघन करार दिया. पार्टी ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि उसे अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह निर्वाचन आयोग के लिए अग्निपरीक्षा है. कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी के वीडियो संदेश के खिलाफ चुनाव आयोग के शिकायत की है. इसमें उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं ने आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन किया है. 

कांग्रेस ने क्या कहा? 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की दी अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘‘यदि बीजेपी के ये नेता जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो संसद या विधानसभाओं की सदस्यता से उन्हें अयोग्य ठहराया जा सकता है. कांग्रेस ने अपने पहले के ज्ञापनों और बीजेपी के प्रमुख नेताओं के बयानों का उल्लेख भी आयोग के समक्ष किया है.

'असहाय बने रहना चाहिए'

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘यदि प्रधानमंत्री निर्वाचन कानूनों, आचार संहिता और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का सरेआम उल्लंघन करते हैं, यदि प्रधानमंत्री कानून के तहत लागू चुनाव प्रचार थमने और मतदान के बीच की अवधि के प्रावधान का हनन करते हैं, यदि प्रधानमंत्री कानून और निर्वाचन आयोग के प्राधिकार को मानने से इनकार करते हैं, यदि वह इस अवधि के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, तो क्या आयोग को मूक और असहाय बने रहना चाहिए या फिर अनुच्छेद 324 के तहत अपने संवैधानिक कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए?’’

क्या दावा किया?

सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या पीएम मोदी पर कानून लागू होता है या नहीं? कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पीएम मोदी का यह कदम भाजपा की हताशा और निराशा को दिखाता है. उन्होंने दावा किया कि एकदम स्पष्ट है कि कर्नाटक में बीजेपी पराजित होगी. 

मामला क्या है?

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 मई) को कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में राज्य में अद्वितीय स्नेह मिला है और इससे सभी क्षेत्रों में राज्य को पहले नंबर पर पहुंचाने का उनका दृढ़ संकल्प और मजबूत हुआ है. 

पीएम मोदी ने कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के अभियान में जनता का आशीर्वाद भी मांगा. एक वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के हर नागरिक का सपना, मेरा सपना है. आपका संकल्प, मेरा संकल्प है. हम साथ में आएं और एक लक्ष्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करें, तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती.’’ कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान होगा. मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget