एक्सप्लोरर

55 नाम तय, 10-12 उम्मीदवारों की जिम्मेदारी नड्डा पर, जानें झारखंड में कब आएगी BJP की लिस्ट

BJP CEC Meeting: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. बीजेपी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. चुनाव की घोषणा वाले दिन ही पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने अहम बैठक की.

Jharkhand Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग ने आज मंगलवार (15 अक्टूबर) को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया. महाराष्ट्र में एक चरण में तो झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. इस चुनावी मुकाबले के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है.

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक झारखंड में आगामी चुनावों के लिए सीटों पर फैसला लेने और उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने के लिए हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो गए हैं. 10-12 सीटों पर उम्मीदवारों की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपी गई है. एनडीए में सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बात फाइनल होने पर बीजेपी झारखंड में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी. माना जा रहा है कि अगले एक या दो दिन में बीजेपी लिस्ट जारी करेगी.

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. इसके अलावा चंपई सोरेन भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे. बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन किया गया.

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

बैठक में बीजेपी के बड़े नेताओं में शिवराज सिंह चौहान और सर्बानंद सोनोवाल मौजूद थे. इसके अलावा सीईसी के अन्य सदस्य के लक्ष्मण, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा और सुधा यादव भी मौजूद थे. राज्य इकाई से अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन मुंडा और चंपई सोरेन समेत कुछ खास आमंत्रित सदस्य भी मौजूद थे.

इससे पहले झारखंड में पार्टी के चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को रांची में पत्रकारों से कहा कि बीजेपी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन पार्टी (AJSUP) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, जिसे 9 से 11 सीटें दी जाएंगी. इसके अलावा नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) को दो सीटें दी जाएंगी.

चिराग पासवान से बनेगी बीजेपी की बात?

सूत्रों ने बताया कि पार्टी चिराग पासवान के लिए सिर्फ एक सीट छोड़ने को इच्छुक है. हालांकि वह इसके लिए सहमत नहीं हैं, लेकिन अमित शाह के साथ इस पर चर्चा चल रही है. झारखंड विधानसभा की 82 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा. वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: '5 राज्यों के इलेक्शन एक साथ नहीं करा पा रहे, कैसे होगा एक देश एक चुनाव?', ECI को कांग्रेस ने घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget