एक्सप्लोरर

SP के साथ गठबंधन पर बोले RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी, कहा- नवंबर अंत तक लेंगे फैसला

RLD-SP Alliance Update: जयंत चौधरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के तौर यह पहला चुनाव है. उनके लिए कड़ा इम्तिहान होगा.

Jayant Chaudhary Statement on RLD-SP Alliance: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) और समाजवादी पार्टी (एसपी) गठबंधन की ओर आगे बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि दोनों दल इस महीने के अंत तक गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे और साथ आएंगे.

गठबंधन पर जयंत चौधरी का बयान
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा के साथ गठबंधन पर बोलते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, "इस महीने के अंत तक हम (रालोद और समाजवादी पार्टी) निर्णय लेंगे और साथ आएंगे." हालांकि, बता दें कि दोनों दलों के बीच गठबंधन लगभग-लगभग तय है लेकिन अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. सीट बंटवारे सहित कुछ मामलों पर विचार हो रहा है.

जयंत चौधरी के लिए इम्तिहान की घड़ी
गौरतलब है कि जयंत चौधरी के लिए पार्टी अध्यक्ष के तौर यह पहला चुनाव है. उनके लिए कड़ा इम्तिहान होगा. हालांकि, प्रदेश में किसानों को जो वोट रालोद का परंपरागत वोट माना जाता रहा था, वह उसे फिर से अपने साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, बीते कुछ सालों की राजनीति में रालोद एक कमजोर दल के तौर साबित हुई है, इस बार जयंत इसमें जान डालने की पूरी कोशिश में हैं.

किसान वोट को एकजुट करने की कोशिश
जो जाट किसान वोट, किसान आंदोलन से पहले भाजपा के साथ जुड़ गया था, वह अब भाजपा से टूट गया है. जयंत चौधरी इस मोर्चे पर जाट किसानों के वोट को फिर से अपने साथ लाने की जुगत में हैं. अगर वह ऐसा कर पाने में सफल हो जाते हैं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में रालोद का कद फिर से बढ़ेगा. अगर सपा के साथ रालोद का गठबंधन हो जाता है तो इससे सपा को भी फायदा मिलेगा.

गठबंधन को अखिलेश यादव भी तैयार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी यह कह चुके हैं उनकी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन तय है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने किया विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान, सपा प्रवक्ता बोले- अभी तय नहीं

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget