एक्सप्लोरर

J&K: IAS की नौकरी छोड़ने वाले शाह फैसल बनाएंगे राजनीतिक पार्टी, चंदे से जुटाएंगे फंड

इस्तीफे के बाद शाह फैसल ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जो लोग फेसबुक और ट्विटर के जरिए मुझे गाली दे रहे हैं वे लोग आएं और मेरे से मिले. फिर बाद में ये न कहें कि मैंने कोई भी फैसला युवाओं से बिना पूछे लिया. जो लोग आना चाहते हैं मेरे से मिलना चाहते हैं वह अपने कमेंट के जरिए मुझे जरूर बताएं.

जम्मू-कश्मीर: आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले शाह फैजल अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे. शाह फैजल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से चंदा और सहयोग भी मांगा है. उन्होंने कहा है कि राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए उन्हें देश भर से युवाओं के सकारात्मक विचार मिल रहे हैं. बता दें कि शाह फैसल साल 2009 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की परीक्षा में टॉपर रहे हैं. आईएएस परीक्षा टॉप करने वाले वह पहले कश्मीरी हैं.

शाह फैजल ने फलिखा, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक गतिरोध की खिलाफत करने की मेरी छोटी सी चूक की वजह से दुनिया भर में इस तरह की प्रतिक्रिया आएगी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जम्मू-कश्मीर में स्वच्छ राजनीति और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का मेरा सपना एक सार्वजनिक आंदोलन का रूप ले लेगा.''

उन्होंने लिखा, ''जनता की भावना का सम्मान करते हुए, मैंने अपनी स्वतंत्र राजनीतिक यात्रा का निर्णय लिया है. और अब सार्वजनिक सेवा के इस नए चरण में, इस दुनिया में मेरा मिशन जाति, रंग, क्षेत्र और धर्म के बावजूद मानवता के सच्चे कारण का समर्थन करना है, गरीबों के लिए खड़ा होना और अन्नाय के विरुद्ध बोलना है.''

शाह फैजल ने चंदे की मांग करते हुए लिखा, ''मेरा मानना ​​है कि विकास और गरिमा को एक साथ चलना होगा, और हमें जम्मू-कश्मीर राज्य के लोगों को सुरक्षा, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका, बिजली और अन्य नागरिक सुविधाओं की भावना देने के लिए मिलकर काम करना होगा.'' उन्होंने लिखा, ''यह जनता का आंदोलन है और इसे जनता ही फंड करेगी. जनता एकमात्र एजेंसी है जो इस सफलता में मदद करेंगे.'' इसके बाद उन्होंने अपने अकाउंट नंबर की डिटेल भी शेयर की है.

शाह फैसल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें सिविल सेवा परीक्षा में 2009 में देशभर में अव्वल रहने वाले पहले कश्मीरी होने की वजह से चर्चा में आए. स्टडी लीव पर गए शाह फैसल ने एक ट्वीट किया था. वह पोस्ट कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को नागवार गुजरा और उन्हें नोटिस भेजा गया.

नोटिस को बताया था प्रेम पत्र नोटिस मिलने के बाद शाह फैसल ने उसकी एक प्रति ट्वीट किया था. फैसल ने लिखा था, दक्षिण एशिया में बलात्कार के चलन के खिलाफ मेरे व्यंग्यात्मक ट्वीट के एवज में मुझे मेरे बॉस से प्रेम पत्र (नोटिस) मिला.

क्यों दिया था इस्तीफा हाल ही में विदेश से प्रशिक्षण लेकर लौटे और पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे. इस्तीफे की वजह बताते हुए फैसल ने कहा कि उन्होंने कश्मीर में लगातार हो रही हत्याओं के मामलों और इन पर केंद्र सरकार की ओर से कोई गंभीर प्रयास नहीं होने के कारण, भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने का फैसला लिया.

शाह फैसल की भावुक अपील इस्तीफे के बाद शाह फैसल ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जो लोग फेसबुक और ट्विटर के जरिए मुझे गाली दे रहे हैं वे लोग आएं और मेरे से मिले. फिर बाद में ये न कहें कि मैंने कोई भी फैसला युवाओं से बिना पूछे लिया. जो लोग आना चाहते हैं मेरे से मिलना चाहते हैं वह अपने कमेंट के जरिए मुझे जरूर बताएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget