एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections: जम्मू-कश्मीर जीतने के लिए BJP ने ढूंढ निकाला प्लान! चुनाव से पहले इन सीटों पर खास निगाह

Jammu Kashmir Elections: भारतीय जनता पार्टी का फोकस जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंदू बहुल सीटों पर है. बीजेपी नेता जीत को लेकर भी दावे कर रहे हैं.

J&K Assembly Polls: जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में है. बीजेपी चुनाव को जीतने के लिए कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही. इसी कड़ी में बीजेपी ने जम्मू कश्मीर को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है.

अपनी योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी जम्मू कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव में 36 सीटों पर विशेष फोकस रखेगी. ऐसा बताया गया कि ये 36 सीटें जम्मू क्षेत्र की हैं. इस सीटों के लिए बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को भी संदेश दिया है कि वे पूरी तरह से चुनाव में जुट जाएं.

हिंदू सीटों पर बीजेपी का फोकस

जम्मू में भाजपा की प्लानिंग है कि हिन्दू बाहुल्य 36 सीटें जीतने पर सरकार आसानी से बनाई जा सकती है. दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को राज्य की 36 सीटों पर बढ़त मिली थी और यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी आलाकमान किसी भी सूरत में इस बढ़त को गंवाना नहीं चाहता. हालांकि, बीजेपी राज्य की अन्य सीटों पर भी पूरी तैयारी में जुटी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घाटी की सभी विधानसभाओं में बीजेपी, जातिगत समीकरण के तहत उम्मीदवारों को उतारेगी. इससे पहले भी कई बीजेपी नेता जम्मू कश्मीर में जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखे हैं. 

जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है, जिनमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में 87.09 लाख मतदाता हैं, जिनमें 42.6 लाख महिलाएं हैं. वहां पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 3.71 लाख है. कुल मिलाकर 20.7 लाख युवा मतदाता हैं, जिनकी आयु 20 से 29 वर्ष के बीच है. पूरे जम्मू कश्मीर में करीब 11,838 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं. यह मतदाता केंद्र कुल 9,169 स्थानों पर बनाए जाएंगे. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 9,506 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. हर मतदान केंद्र पर औसतन 735 मतदाता हैं. जम्मू कश्मीर में चुनाव आयोग ने इस बार 360 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का फैसला किया है. जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. इनमें से 74 जनरल, नौ एसटी और सात एससी सीटें हैं.

ये भी पढ़ें: Population Census: मोदी सरकार जल्द शुरू कर सकती है जनगणना, 18 महीने में पूरा करेगी नया सर्वे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget