एक्सप्लोरर

कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी की बढ़त है लेकिन बहूमत से दूर है. कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है. लेकिन सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में सियासी संग्राम का पारा चढ़ा हुआ है. देश के 20 राज्यों में सत्ता के शिखर पर बैठी एनडीए अपनी सफलता पर इठला रही है. कर्नाटक में सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, इस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. भारतीय राजनीति की दिशा करने वाले इस चुनावी नतीजे से पहले जनता के मूड को भांपने के लिए JAIN- लोकनीति CSDS ने ओपिनियन पोल किया है. स्पष्ट कर दें कि ये ओपिनियन पोल ABP न्यूज ने नहीं किया है. ABP न्यूज सिर्फ ये पोल प्रसारित कर रहा है.

इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में बीजेपी की बढ़त है लेकिन बहूमत से दूर है. कांग्रेस भी कांटे की टक्कर दे रही है. लेकिन सबसे ध्यान देने वाली बात यह है कि जेडीएस किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है.

कर्नाटक में चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूरी ताकत झोंक रखी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मंदिर-मंदिर का चक्कर लगा रहे हैं. तो क्या कांग्रेस का लिंगायत कार्ड चलेगा. वोटिंग से पहले तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए JAIN- लोकनीति CSDS ने कर्नाटक का ओपिनियन पोल किया है.

1. चुनाव में लिंगायत समाज किसे वोट देगा ?

बीजेपी – 60% कांग्रेस – 23% इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक चुनाव में लिंगायत समाज बीजेपी के साथ है. सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी लोग बीजेपी और 23 फीसदी लोग कांग्रेस के साथ हैं.

2. सीएम पद की पहली पसंद कौन ?

सिद्धारमैया – 30%

येदियुरप्पा – 25%

एचडी कुमारस्वामी – 20%

मतलब ओपिनियन पोल के मुताबिक कर्नाटक में मुख्य़मंत्री पद की पहली पसंद वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं.

कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे

3. किस पार्टी को कितने वोट शेयर?

बीजेपी - 35% कांग्रेस – 37% जेडीएस+ - 20% अन्य – 8%

ओपिनियन पोल के मुताबिक 37 फीसदी के साथ कांग्रेस सबसे आगे है. लेकिन बीजेपी भी कड़ा टक्कर दे रही है. बीजेपी को भी 35 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है.

4. किस पार्टी को कितनी सीट ?

बीजेपी - 89-95

कांग्रेस- 85-91

जेडीएस+ - 32-38 अन्य- 6-12

ओपिनियन पोल की मानें तो कर्नाटक में बीजेपी की बढ़त बनी हुई है. वोट शेयर भले ही कम हो लेकिन सीटों में कांग्रेस से बीजेपी को अधिक मिलने की संभावना है. लेकिन बीजेपी बहूमत से दूर है. ओपिनियन पोल के मुताबिक दिए गये सीटों पर गौर करें तो जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में दिख रही है. कर्नाटक में बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए.

5. मोदी और राहुल में कौन पसंद है ?

मोदी - 43%

राहुल - 28%

6. कर्नाटक के अलग झंडे का समर्थन करते हैं ?

हां – 58% नहीं- 28%

कैसे हुआ सर्वे? ये सर्वे 13 से 18 अप्रैल के बीच 56 विधानसभा सीटों के 224 बूथों पर जाकर 3737 लोगों से बात करके किया गया है.

कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे

कांग्रेस के हाथ से फिसल सकता है कर्नाटक, बीजेपी की बढ़त लेकिन बहुमत से दूर- सर्वे

देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget