एक्सप्लोरर

राजस्थान: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में भी कोई मुस्लिम चेहरा नहीं, मैदान में उतारे चार पैराशूट प्रत्याशी

पार्टी की इस सूची में एक बार फिर कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है. कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताने वाले राज्यमंत्री धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया है.

जयपुर: राजस्थान में बीजेपी ने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अपने विधायक ज्ञानदेव आहूजा को इस बार टिकट नहीं दिया है. इसके अलावा हाल ही में पार्टी में आए चार लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है जिनमें अभिनेष महर्षि और गुरदीप शाहपीणी शामिल हैं. प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 31 प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी की. इसमें उसने 14 मौजूदा विधायकों और तीन मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है. टिकट से वंचित मंत्रियों में बाबूलाल वर्मा, धन सिंह रावत और राजकुमार रिणवा शामिल हैं.

पार्टी की इस सूची में एक बार फिर कोई मुस्लिम चेहरा नहीं है. कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताने वाले राज्यमंत्री धन सिंह रावत (बांसवाड़ा) को भी प्रत्याशी नहीं बनाया गया है. वसुंधरा राजे सरकार के जिस प्रमुख मंत्री की टिकट को लेकर अब भी संशय कायम है वह हैं नागौर से युनुस खान. पार्टी ने इस सीट से अभी प्रत्याशी की घोषणा दूसरी सूची में भी नहीं की है. इसी तरह जयपुर राजघराने से जुड़़ी दीया कुमारी (सवाईमाधोपुर) के टिकट पर भी संशय बना हुआ है.

जहां तक पैराशूट प्रत्याशियों का सवाल है तो इस सूची में पार्टी ने बीएसपी से आए अभिनेष महर्षि को रतनगढ़ से, कांग्रेस से आए अशोक शर्मा को राजाखेड़ा से और महेश प्रताप सिंह को नाथद्वारा से प्रत्याशी बनाया है. दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले और हाल ही में बीजेपी में आए गुरदीप शाहपीणी संगरिया से पार्टी के प्रत्याशी होंगे.

राजस्थान: मुख्यमंत्री कौन होगा? सवाल पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बोले- हम चुनाव से पहले घोषणा नहीं करते

बीजेपी की पहली सूची में 131 नाम थे. पार्टी अपनी दो सूचियों में अब तक कुल मिलाकर 162 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. इसमें उसने चार मंत्रियों सहित 40 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है जबकि कुल 19 महिलाएं अब तक पार्टी की सूची में स्थान पा सकी हैं. राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है. मतगणना 11 दिसंबर को होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा

वीडियोज

Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget