एक्सप्लोरर

Himachal Election: कांग्रेस ने जारी की 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, एक सीट छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को दिया टिकट

Himachal Pradesh Assembly Election: शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री को टिकट दिया गया है.

Congress Candidate List 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार (18 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. कांग्रेस ने पहली सूची में 46 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, नादौन से सुखविंदर सिंह सुक्खू, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौड़ को टिकट दिया गया है. विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं. सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रचार समिति प्रमुख हैं.

हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने एक सीट छोड़ कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है. निर्वाचन आयोग ने बीते शुक्रवार (14 अक्टूबर) को हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीखों का एलान किया था. 

हिमाचल में 12 नवंबर को होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है और 29 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में कुल 55.07 लाख वोटर हैं. राज्य में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी को इस बार कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी से भी चुनौती मिल रही है. 

बीजेपी भी जारी कर सकती है लिस्ट 

चुनावों की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस (Congress) ने जहां अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की दिल्ली में बैठक चल रही है. इस बैठक में पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. 

ये भी पढ़ें- 

Himachal Election 2022: हिमाचल चुनाव को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक, उम्मीदवारों के नाम पर लग सकती है मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget