एक्सप्लोरर

HP Election 2022: पोस्टल बैलेट से डाले गए 5093 वोट, चुनाव अधिकारी ने दी जानकारी

Himachal Pradesh Election: मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक लाख 70 हजार 403 लोगों को फॉर्म-12 जारी किए गए थे. इसमें से 43 हजार 143 फार्म चुनाव कार्यालय को मिले.

Himachal Postal Ballot Vote: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 5093 लोगों ने पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) के जरिए वोट डाला. मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बुधवार को यह जानकारी दी. चुनावी प्रक्रिया को समावेशी बनाने और विशेष श्रेणी के मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, राज्य में 80 से अधिक उम्र के लोगों, विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं और आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों को 170,403 फॉर्म 12-डी जारी किए गए थे. 

गर्ग ने कहा कि कुल फार्मों में से 43,143 फार्म चुनाव कार्यालय को प्राप्त हुए. उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं से डाक मतपत्र लेने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो गई है और मतदान से एक दिन पहले 11 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा कि 80 प्लस के 4330 डाक मतपत्र और दिव्यांगजनों के 763 मतपत्र प्राप्त हुए. कांगड़ा में 366, कुल्लू में 297, मंडी में 1,991, ऊना में 528, बिलासपुर में 838, सोलन में 315, शिमला में 669 और किन्नौर में 89 डाक मत डाले गए.

12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे

हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर में 12 नवंबर को मतदान होंगे और रिजल्ट 8 दिसंबर नतीजे आएंगे. बता दें, मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस साल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है. 

हिमाचल प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या 55.07 लाख है. इनमें 27.80 लाख पुरुष और 27.27 लाख महिला वोटर हैं. इसके अलावा, 37 थर्ड जेंडर हैं. वहीं, इस साल 1.64 लाख नए वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं, जो पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे. हिमाचल चुनाव 2022 के लिए प्रदेश में कुल 7881 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं.

HP Election 2022: 105 साल के श्याम सरण नेगी ने पोस्टल बैलेट से डाला वोट, कैसे बने आजाद भारत के प्रथम वोटर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget