एक्सप्लोरर

Himachal Election: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हिमाचलवासियों से वादा, 20 रुपये प्रतिकिलो सेब पर देंगे MSP

हिमाचल प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता से वादा  किया है कि वह सेब की फसलों पर 20 रूपये प्रतिकिलो से न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) देंगे.

MSP on Apple Crops: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक पार्टियां वादों की झड़ी लगा चुके हैं. 12 नवंबर को चुनावों के लिए मतदान होना है. ऐसे में सभी पार्टियां खूब जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. प्रदेश में अलग-अलग पार्टियों के द्वारा बड़ी बड़ी रेलियों का आयोजन भी किया जा रहा है और उन रेलियों में जनता को रूझाने के लिए हर बार की तरह वादे किए जा रहे हैं. ठीक इसी प्रकार हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की जनता से वादा  किया है कि वह सेब की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) की प्रदेश की जनता की मांग को पूरा करेंगे. हिमाचल विधानसभा चुनावो में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के  लिए पूरी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

सेब पर 20 रूपये प्रति किलो एमएसपी देगी कांग्रेस

पूर्व सीएम ने बताया कि हिमाचल के सेब उत्पादक सेब पर एमएसपी की मांग कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी सेब उत्पादकों को 20 रूपये  किलो के हिसाब से एमएसपी देंगे यदि वह सत्ता में वापसी करते हैं. बता दें कि कांग्रेसी नेता चुनाव प्रचार के लिए सोमवार की सुबह कुल्लु पहुंचे थे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के लाहुल-स्पीति में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हुड्डा ने बताया कि उनको प्रदेश की जनता से अपार समर्थन मिला है. 

हिमाचल के ये हैं चुनावी मुद्दे

हिमाचल प्रदेश में सभी पार्टियां ओल्ड पेंशन स्कीम, डबल इंजन कार्ड, पेपर लीक केस, महंगाई, बेरोजगारी और सेब की फसलों पर एसएसपी जैसे मुद्दों से सत्ता में वापसी और सत्ता में दोबारा सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहें हैं.

पुरानी पेंशन स्कीम हिमाचल के निवासियों के लिए एक बड़ा मुद्दा है. वहां के लोग मांग कर रहे हैं कि पुरानी पेंशन स्कीम को दोबारा लागू किया जाए क्योंकि ओएसपी को 2003 में ही खत्म कर दिया गया था. बीते दिनों कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी प्रदेश में चुनाव प्रचार पर गई थी जहां उन्होने जनता से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करती है तो वह प्रदेश में दोबारा ओएसपी को लागू करेंगी.

प्रदेश में बेरोजगारी के भयावह आंकड़े

हिमाचल में  बेरोजगारी एक सबसे गंभीर विषय है जिस पर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी वोट बैंक की चाल चल रही हैं. प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से वहां के युवाओं में आक्रोश है. केंद्रीय मॉनीटरिंग इंडियन इकॉनॉमी ने प्रदेश में  बेरोजगारी के भयावह आकड़े पेश किए हैं. आकड़ो की मानें तो हिमाचल में  बेरोजगारी दर 9.2% है जो कि पूरे देश के मुकाबले 7% बेरोजगारी दर से बहुत ज्यादा है. लेबर और रोजगार कार्यालय के अनुसार पूरे राज्य में 9 लाख से भी अधिक युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं. प्रदेश में तकरीबन हर साल 60 हजार बेरोजगार युवा बढ़ते हैं.

यह भी पढ़े: Bharat Jodo Yatra: एमपी में राहुल गांधी की यात्रा से पहले बीजेपी हुई सक्रिय, कांग्रेस से मुकाबले के लिए बुलाई कोर ग्रुप की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget