एक्सप्लोरर

गोपाल कांडा के खिलाफ BJP में उठी विरोध की लहर, उमा बोलीं- 'साफ सुथरे लोग चाहिए, पार्टी नैतिकता ना भूले'

हरियाणा में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए छह विधायकों की दरकार है. गोपाल कांडा ने कहा है कई निर्दलीय विधायक उसके संपर्क में हैं और वह बीजेपी का समर्थन करेंगे.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे सरकार बनाने के लिए छह विधायकों की दरकार है. विवादित चेहरा रहे हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता और सिरसा से विधायक गोपाल कांडा ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. अब इसी को लेकर पार्टी में राय बंट गई है. वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीजेपी नैतिकता नहीं भूले. उमा भारती ने एक के बाद एक आठ ट्वीट किए हैं.

उमा भारती ने कहा है, ''माननीय नरेंद्र मोदी जी का, अमित शाह जी का, जेपी नड्डा जी का, एमएल खट्टर जी का और देवेंद्र फडणवीस जी का महाराष्ट्र और हरियाणा के शानदार जीत के लिए अभिनंदन. जब तक मोदी जी की लहर नहीं आई थी, हम हरियाणा में दो विधानसभा सीटें जीतने पर भी खुश हो जाते थे. इसलिए हरियाणा में पहले चुनाव में सरकार बना लेना और दूसरे चुनाव में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आना असाधारण उपलब्धि है. यह सब नरेंद्र मोदी जी के तपस्या का परिणाम है.''

उमा भारती ने कहा, ''मैं अभी अपने गंगा प्रवास पर हिमालय में गंगा के किनारे हूं. यहां टीवी नहीं है. मैं मोबाइल पर सारी ख़बरें ले रही हूं. मुझे जानकारी मिली है कि हम हरियाणा में भी सरकार बना सकते हैं. यह एक अच्छी ख़बर है. मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है. इसी पर मुझे कुछ कहना है.''

आपराधिक रिकॉर्ड पर ABP न्यूज़ ने किया सवाल तो तिलमिलाए गोपाल कांडा, कैमरे को ढका और इंटरव्यू छोड़ भागे

उन्होंने कहा, ''अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी और उसकी मां ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, और यह व्यक्ति ज़मानत पर बाहर है. गोपाल कांडा बेक़सूर है या अपराधी, यह तो क़ानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता. चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं.''

उमा भारती ने कहा, ''मैं बीजेपी से अनुरोध करूंगी कि हम अपने नैतिक अधिष्ठान को न भूलें. हमारे पास तो नरेंद्र मोदी जी जैसी शक्ति मौजूद है, एवं देश क्या पूरे दुनिया की जनता मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी ने सतोगुणी ऊर्जा के आधार पर राष्ट्रवाद की शक्ति खड़ी की है.'' उन्होंने कहा, ''हरियाणा में हमारी सरकार ज़रूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे बीजेपी के कार्यकर्ता साफ़-सुथरे ज़िंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों.''

हरियाणा में बीजेपी ने 40 सीटें जीती है और यहां सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत होती है. कांग्रेस 31 सीटें जीतकर दूसरे और जेजेपी 10 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है. इस बार के चुनाव में 7 निर्दलीय विधायकों ने भी जीत हासिल की है. बीजेपी इन्हीं निर्दलीय विधायकों की सहायता से सरकार बनाने की कवायद में जुटी है.

गीतिका खुदकुशी मामले में आरोपी हैं BJP को समर्थन देने वाले कांडा, जानें उनपर क्या-क्या केस चल रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget