एक्सप्लोरर

आपराधिक रिकॉर्ड पर ABP न्यूज़ ने किया सवाल तो तिलमिलाए गोपाल कांडा, कैमरे को ढका और इंटरव्यू छोड़ भागे

हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा ने हरियाणा में बीजेपी को समर्थन को देने का फैसला किया है. उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए छह विधायकों की दरकार है. बीजेपी का दावा है कि वह सरकार बना लेगी. दावे के पीछे बीजेपी की अपनी गणित है. दरअसल, हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष और सिरसा से विधायक चुने गए गोपाल कांडा ने बीजेपी को समर्थन देने का दावा किया है. साथ ही कहा है कि सभी निर्दलीय विधायक भी 'हमारे' साथ हैं. हरियाणा में सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है.

समर्थन देने के मसले पर गोपाल कांडा ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की. अब विपक्षी पार्टियां सवाल पूछ रही है कि जिस गोपाल कांडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं उससे बीजेपी समर्थन कैसे ले रही है?

जब इसी को लेकर एबीपी न्यूज़ ने आज गोपाल कांडा से सवाल किया तो वह तिलमिला गए. जवाब देने की बजाय बीच में ही इंटरव्यू छोड़कर भाग गए और एबीपी न्यूज़ के कैमरे को ढक दिया.

गोपाल कांडा ने सिरसा सीट से नामांकन दाखिल करते समय जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक, उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज है. यही नहीं टैक्स चोरी, चिटिंग और साजिश (420 का मुकदमा) का भी केस है. गोपाल कांडा पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक साजिश और सबूतों से छेड़छाड़ संबंधी एफआईआर हैं.

गीतिका शर्मा सुसाइड केस हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा की बंद हो चुकी एयरलाइन कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करने वाली एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा ने अगस्त 2012 में आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में गोपाल गोयल कांडा को जिम्मेदार ठहाराया था. यह मामला अभी भी कोर्ट में है. गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा ने भी बेटी की खुदकुशी के कई महीनों बाद आत्महत्या कर ली थी.

गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में पुलिस ने 6 अक्टूबर 2012 को चार्जशीट दाखिल की थी. इसके मुताबिक, कांडा ने मनमानी और दुर्भावनापूर्ण हरकतें करके गीतिका को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया था, उसे धमकाया, ब्लैकमेल किया, जिससे तंग आकर गितिका आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget