एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल खट्टर का विवादित बयान, सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से की

सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने आज कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली मरी हुई चुहिया. हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

नई दिल्ली: हरियाणा में चुनावी सरगर्मी चरम पर है, सभी नेता एक दूसरे पर बयानों पर के तीर चला रहा हैं. ऐसे में हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तुलना मरी हुई चुहिया से कर दी. सोनीपत के खरखोदा पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूरे देश में घूमी लेकिन खोदा पहाड़ और निकली मरी हुई चुहिया.

सीएम खट्टर ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल बाबा ने अध्यक्षता छोड़ दी और कहा कि नया अध्यक्ष लाओ और गांधी परिवार से बाहर का लाओ. हमें लगा कि भाई बात तो अच्छी कही. परिवारवाद से दूर हटना अच्छी बात है. लेकिन ये लोग सारे देश में घूमने लगे अध्यक्ष के लिए. तीन महीने बाद सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष बना दिया. यानी यानी खोदा पहाड़ निकली चुहिया वो भी मरी हुई.'' उन्होंने कहा कि ऐसा ही हाल प्रदेश के अध्यक्ष के साथ भी हुआ, वो भी जाते जाते कह गया कि कांग्रेस में पांच पांच करोड़ की टिकटें बेची हैं.

आतंकियों के लिए बहाती हैं आंसू- खट्टर बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब सीएम खट्टर ने सोनिया गांधी को निशाने पर लिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आतंकवादियों के लिए आंसू बहाती हैं. खट्टर ने कहा, ‘‘आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने वाले आर्टिकल 370 को हटाने का समर्थन कैसे कर सकते हैं.’’

उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस के नेता जो आर्टिकल 370 हटाने के केन्द्र सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें अपनी पार्टी का समर्थन नहीं मिल रहा है. खट्टर ने कहा, ‘‘क्यों? क्योंकि वे (कांग्रेस नेता) आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाते हैं. सोनिया गांधी उनके शव देखकर रोती हैं. ऐसा है उनका चरित्र.’’ गौरतलब है कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होना है और 24 अक्टूबर को नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget