एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में OBC से लेकर जाटव समुदाय तक के कैंडिडेट, जानें कैसे साधा जातीय समीकरण

Haryana Assembly Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट की तरह दूसरी लिस्ट में भी जाति समीकरण का पूरा ख्याल रखा है. बीजेपी ने कई उम्मीदवारों के टिकट काटे भी हैं.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पाने के लिए जोरों शोरों से लगी हुई है. पार्टी ने मंगलवार (10 सितंबर 2024) को 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें जाति समीकरण का पूरा ख्याल रखा है. बीजेपी ने दो मुस्लिम उम्मीदवारों पर भरोसा जताने के साथ-साथ कई प्रत्याशियों के टिकट काटे भी हैं. पार्टी की लिस्ट में एक सैनी, दो ब्राह्मण, दो राजपूत, तीन जाट, एक रोर, एक वैरागी, एक जाट सिख, तीन पंजाबी, एक अहीर, तीन जाटव और दो मुस्लिम को टिकट दिया है.

किसे मिला कहां से टिकट?

बीजेपी की तरफ से नारायणगढ़ से पवन सैनी, पूंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से एजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन, बड़खल से धनेश अधलखा, गन्नौर से देवेंद्र कौशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बरौदा से प्रदीप सांगवान, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मंगियाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनौल से ओम प्रकाश यादव, बावल से कृष्ण कुमार, पटौदी से बिमला चौधरी, नूंह से संजय सिंह, पिहोवा से जयभगवान शर्मा को टिकट दिया गया है.

पार्टी ने जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ युवा नेता कैप्टन योगेश कुमार बैरागी को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को चुनावी मैदान में उतारा है.

88 सीटों पर बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार

बीजेपी ने कई जगहों से अपने नेताओं के टिकट काटे भी हैं. पार्टी ने फरीदाबाद बड़खल से सीमा त्रिखा का टिकट कटा है. इसके अलावा होडल से जगदीश नायर, हथीन से प्रवीण डागर का टिकट कटा है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

इससे पहले बीजेपी ने 4 सितंबर 2024 को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें  30 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया गया. इसके साथ ही पार्टी की पहली लिस्ट में कई कद्दावर नेताओं के परिवारों से भी उम्मीदवार बनाए गए थे. बीजेपी ने पहली लिस्ट में अपने 13 नेताओं के टिकट काटे थे और दूसरे दलों से बीजेपी में शामिल होने वाले 9 नेताओं को उम्मीदवार बनाया था.

ये भी पढ़ें : 'कंसल्टेंसी फर्म के जरिए महिंद्रा और 5 अन्य कंपनियों से लिए करोड़ों रुपए', सेबी चीफ माधबी पुरी बुच पर कांग्रेस ने जड़े नए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget