एक्सप्लोरर

हरियाणा की रैली में पीएम मोदी बोले- चीन के राष्ट्रपति ने गर्व से बताया कि उन्होंने 'दंगल' फिल्म देखी है

मोदी ने कहा, "चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुझे बहुत गर्व के साथ बताया कि उन्होंने 'दंगल' फिल्म देखी है.'' हरियाणा की रैली में पीएम ने फिल्म का एक डायलॉग बोलते हुए कहा- ''म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के.''

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: चरखी दादरी विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार पहलवान बबीता फोगाट के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनके और उनके पिता पर आधारित फिल्म देखी है. मोदी ने कहा कि उन्हें हाल ही में तमिलनाडु में शी की मामल्लपुरम की यात्रा के दौरान यह पता लगा.

मोदी ने कहा, "चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक अनौपचारिक मुलाकात के दौरान मुझे बहुत गर्व के साथ बताया कि उन्होंने 'दंगल' फिल्म देखी है.'' उन्होंने यह भी बताया कि ''उन्होंने फिल्म में देखा कि बेटियां क्या कर पाती हैं." पीएम ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति के इन शब्दों से उन्हें हरियाणा पर गर्व है.

हरियाणा की रैली में पीएम मोदी ने फिल्म का एक डायलॉग बोलते हुए कहा- ''म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के''. 29 साल की बबीता फोगट, आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' के बाद काफी चर्चा में आईं. यह फिल्म उनके पिता और प्रसिद्ध कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट के संघर्ष के बारे में थी कि कैसे उन्होंने बबीता और उनकी बहन गीता को प्रशिक्षित किया था.

पीएम मोदी ने कहा कि ''ये दीवाली हमारी बेटियों के नाम होनी चाहिए. जो बेटियां लक्ष्मी बनकर हमारे परिवार, हमारे समाज, हमारे देश को गौरव दे रही हैं, उनकी उपलब्धियों का पूजन ज़रूर होना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोज़गार के लिए सरकार द्वारा अभूतपूर्व कदम उठाए जा रहे हैं. इस बजट में एक अहम घोषणा की गई है. सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी बहनें अपने जन धन खाते से अपनी बचत के अलावा भी 5 हजार रुपए अपनी जरूरत के लिए उधार ले पाएंगी.''

बता दें कि राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला था.

यह भी पढ़ें-

Analysis- विधानसभा चुनाव: बीजेपी के ट्रैप में फंसा विपक्ष, मुद्दों पर मजबूत आवाज देने में विफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget