सोनिया गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद खट्टर की सफाई, कहा- कहावतों का बुरा नहीं मानते
कांग्रेस के विरोध के बाद अपने बचाव में खट्टर ने हिसार के उकलाना में पार्टी की एक रैली के दौरान कहा कि ''कहावतों पर बुरा नहीं मानना चाहिए.'' कहावतें सिर्फ कहावते हैं.

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस-बीजेपी में जमकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. जिसके जवाब में कांग्रेस ने खट्टर से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है. अब इसपर खट्टर का कहना है कि विपक्षी पार्टी आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कहावतों को मुद्दा बना रही है.
कांग्रेस के विरोध के बाद अपने बचाव में खट्टर ने हिसार के उकलाना में पार्टी की एक रैली के दौरान कहा कि ''कहावतों पर बुरा नहीं मानना चाहिए.'' उन्होंने कांग्रेस प्रमुख के मुद्दे को भी फिर से उठाया और कहा, ''वे पूरे देश में तीन महीने तक किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढते रहे जो गांधी परिवार से नहीं है... फिर क्या हुआ. उन्होंने किसका चयन किया? क्या वह गांधी परिवार से नहीं है? खट्टर ने कहा कि ''जैसा कि मैंने कहावत में कहा था- चीजें हमेशा एक जैसी रहती हैं. नीतिवचन प्रचलन में हैं. हम कहावतों में कुछ बातें कहते हैं. अब, कभी-कभी वे इन कहावतों पर बुरा मान जाते हैं... मैंने एक कहावत का इस्तेमाल किया, और इससे एक हंगामा खड़ा हो गया."
खट्टर ने आगे कहा कि ''मैं और भी बातों को कहावतों में कहता हूं. मैंने कहा था कि ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी.'' उन्होंने कहा कि ''इसका मतलब ये नहीं हैं कि मैंने शैलजा को राधा कहा है. कहावतें सिर्फ कहावते हैं.''
खट्टर ने सोनिया गांधी की तुलना 'मरी हुई चुहिया' से की थी
बता दें कि सीएम खट्टर ने कहा था कि ''लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल बाबा ने अध्यक्षता छोड़ दी और कहा कि नया अध्यक्ष लाओ और गांधी परिवार से बाहर का लाओ. हमें लगा कि भाई बात तो अच्छी कही. परिवारवाद से दूर हटना अच्छी बात है. लेकिन ये लोग सारे देश में घूमने लगे अध्यक्ष के लिए. तीन महीने बाद सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष बना दिया. यानी खोदा पहाड़ निकली चुहिया वो भी मरी हुई.'' उन्होंने कहा कि ऐसा ही हाल प्रदेश के अध्यक्ष के साथ भी हुआ, वो भी जाते जाते कह गया कि कांग्रेस ने पांच-पांच करोड़ की टिकटें बेची है.
यह भी पढ़ें-
हरियाणा: राहुल गांधी बोले- मैं 'काम की बात' करूंगा, 'मन की बात' नहीं
हरियाणा चुनाव: मैदान में 481 करोड़पति उम्मीदवार, 70 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं दर्ज़
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
















