एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव नतीजे: जानिए, दोनों राज्यों में इस बार कितनी महिला उम्मीदवारों को मिली है जीत

महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है. तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं.

 

मुंबई/चंडीगढ़: 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 23 महिलाएं होंगी, जिनमें 11 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं. महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है. तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं. हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में विजयी हुईं 13 महिलाओं के मुकाबले इस बार आठ महिला उम्मीदवारों ने ही जीत हासिल की है.

महाराष्ट्र में जिन मौजूदा विधायकों ने इस बार भी जीत दर्ज की उनमें मंदा म्हात्रे (बेलापुर) मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हिरे (नासिक पश्चिम), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका रजाले (शिवगांव) और भारती लवहेकर (वर्सोवा) शामिल हैं. सभी आठ उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं.

कांग्रेस ‍विधायक प्रणति शिंदे (मध्य सोलापुर शहर), यशोमति ठाकुर (तेवसा) और वर्षा गायकवाड़ (धारावी-मुंबई) इस बार भी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं. एनसीपी विधायक सुमन पाटिल भी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं हैं.

Assembly Elections Analysis: जानिए- कैसे बीजेपी महाराष्ट्र-हरियाणा में जीतकर भी 'हार' गई

नए विधायकों में एनसीपी की सरोज अहीर (देवालाली), शिवसेना की यामिनी जाधव (भायखला), श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोरडिकर (जिंतूर), नमिता मुंदादा (काइज), मुक्ता तिलक (कस्बा पेट) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोकर (वरोरा) और सुलभा खोडके (अमरावती) शामिल हैं.

दो निर्दलीय उम्मीदवारों गीता जैन (मीरा भायंदर) और मंजुला गावित (सकरी) को भी जीत मिली है. हालांकि राज्य की मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता पंकजा मुंडे को पारली सीट से हार का सामना करना पड़ा है.

महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 3,237 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनमें 235 महिलाएं थीं.

हरियाणा में इस बार आठ महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की बाढ़डा सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की उम्मीदवार नैना चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,000 वोटों के अंतर से हराया. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मां नैना डबवाली से विधायक रह चुकी हैं.

बड़खल सीट से भाजपा की सीमा त्रिखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2,500 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की.

बीजेपी की निर्मल रानी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को गनौर सीट से 10,000 से अधिक मतों से हराया.

हरियाणा: 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, कांग्रेस 15 से बढ़कर 31 पर पहुंची 

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के राकेश कुमार को 14,999 वोटों से हराया.

कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला खटक ने कलानौर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के राम अवतार को 10,000 से अधिक मतों से हराया. वहीं, भाजपा के कमलेश ढांडा ने कलायत सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को 8,000 मतों से हराया.

कांग्रेस प्रत्याशी शैली ने नारायणगढ़ सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 20,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया और कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला ने भाजपा के बलवंत सिंह को साढौरा सीट से 17,020 सीटों से हराया.

गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 13 महिला उम्मीदवारों को जीत मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget