एक्सप्लोरर

Gujarat Elections: छोटू वसावा ने दाखिल किया नामांकन, बेटे से मिल रही है चुनौती

Gujarat Elections: बीटीपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में उन तीन में से दो सीट पर जीत हासिल की थी, जिन पर उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था.

Gujarat Elections 2022: भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के संस्थापक छोटू वसावा ने सोमवार को झगड़िया सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया. इससे पहले वसावा के प्रतिनिधि नामांकन पत्र जमा करने के लिए झगड़िया के डिप्टी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. बाद में छोटू वसावा खुद शपथ लेने डिप्टी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. 

17 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं...

वरिष्ठ नेता वसावा ने रविवार को घोषणा की थी कि वह अपने बेटे महेश वसावा के खिलाफ झगड़िया से चुनाव लड़ेंगे, जो झगड़िया से बीटीपी के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. जब तक महेश 17 नवंबर को अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेता तब तक पिता-पुत्र की लड़ाई दिलचस्प बनी हुई है. नर्मदा जिले की झगड़िया सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. बीटीपी द्वारा हाल में जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, ट्राइबल पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष महेश वसावा को झगड़िया से मैदान में उतारा गया था.

लगातार सात बार झगड़िया सीट से जीते छोटू वसावा 

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा. महेश वसावा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में नर्मदा जिले के डेडियापाडा से जीत हासिल की थी. इस बार राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाली बीटीपी ने बहादुर सिंह वसावा को इस सीट से मैदान में उतारा है. छोटू वसावा लगातार सात बार झगड़िया सीट से जीते हैं. वह 2012 तक छह कार्यकाल तक जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार थे.

वहीं, बीटीपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में उन तीन में से दो सीट पर जीत हासिल की थी, जिन पर उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था. छोटू वसावा ने तब झगड़िया से और उनके बेटे ने डेडियापाडा से जीत हासिल की थी. बीटीपी ने इस बार राज्य में एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित सभी सीट और जनजातीय आबादी वाली अन्य सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 27 एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें: Gujarat Election: कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी पत्नी संग स्कूटर से नामांकन करने पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget