एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: BJP के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है झारखंड! जानें दोनों राज्यों के बीच क्या है चुनावी कनेक्शन?

Gujarat Elections 2022: गुजरात में करीब 15 प्रतिशत यानी लगभग एक करोड़ आदिवासी हैं. करीब 47 सीटें गुजरात में आदिवासी सीट हैं. यहां 10 जिले ऐसे हैं, जहां सबसे ज्यादा आदिवासी हैं.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है. बीजेपी, आप और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां गुजरात की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर चुनावी हथकंडा अपना रही हैं. ऐसे में अब झारखंड बीजेपी के लिए यहां बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है. झारखंड के आदिवासी नेताओं की मानें तो गुजरात चुनाव में बीजेपी के लिए आदिवासी सीटें निकालना मशक्कत का काम होगा. चलिए आपको बताते हैं आखिर कैसे गुजरात के चुनाव में झारखंड सियासी खेल कर रहा है और झारखंड का इससे क्या कनेक्शन है?

गुजरात में करीब 15 प्रतिशत यानी लगभग एक करोड़ आदिवासी हैं, जिन्हें बीजेपी को वोट न देने की अपील झारखंड से मुख्यमंत्री समेत सत्ताधारी आदिवासी नेता कर रहे हैं. इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज ने कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से बातचीत की. उन्होंने बताया कि झारखंड के सीएम आदिवासी हैं और जब से गठबंधन की सरकार बनी है तब से बीजेपी लगातार आदिवासी होने के नाते उनका अपमान कर रही है, नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है. उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कोई भी आदिवासी बीजेपी को वोट न दे. 

'आदिवासियों को लॉलीपॉप देने का काम करती है BJP'

बंधु तिर्की ने कहा कि बीजेपी आदिवासी लोगों का इस्तेमाल करती है. पार्टी आदिवासियों को ऊपर उठते हुए नहीं देख सकती. वह आदिवासियों को लॉलीपॉप देने का काम करती है. कुछ लोगों को पद देकर बहलाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ईडी जांच कराए उसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन, आदिवासियों का अपमान करना गलत है. 

'नहीं सहेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री का अपमान'
 
उन्होंने कहा कि गुजरात के आदिवासियों के साथ में हमारे झारखंड के आदिवासियों का कनेक्शन है. हम सबकी बातचीत हो रही है. करीब 47 सीटें गुजरात में आदिवासी सीट हैं. हम झारखंड के मुख्यमंत्री का अपमान नहीं सहेंगे. उन्होंने कहा कि हाई कमान निर्देश देगा तो वह इन मुद्दों को लेकर आदिवासी समाज के सामने भी जाएंगे. उनके इन बयानों से अब यही माना जा रहा है कि झारखंड इस बार गुजरात चुनाव में असर डाल सकता है. 

राज्य के 10 जिले जहां आदिवासी ज्यादा हैं

जिले संख्या 
डांग 95 फीसदी
तापी  84 फीसदी
नर्मदा  82 फीसदी
दाहोद  74 फीसदी
वलसाड  53 फीसदी
नवसारी  48 फीसदी
भरूच  31 फीसदी
वडोदरा  28 फीसदी
सबारकांठा  22 फीसदी
पंचमहाल  30 फीसदी


ये भी पढ़ें: Gujrat Elections 2022: गुजरात में जनता के मुद्दों से कितना मेल खाते हैं राजनीतिक दलों के मुद्दे, सर्वे के आंकड़े बता रहे सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget