एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात की सभी 182 सीटों पर कब कहां मतदान, जानिए पूरा शेड्यूल

गुजरात के कुल 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होना है जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होना है. जानिए कौन से 33 जिलों में कब है मतदान

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनावों का बिगुल बज उठा है.सभी राजनीतिक दल राज्य में जोरो-शोरों से चुनावी प्रचार में लगे हुए हैं. गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा. बता दें कि गुजरात कि विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है. गुजरात के कुल 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदाता अपना मत दर्ज कराएगें. दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होना है.चुनाव आयोग के द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक गुजरात में वोट देने वाले कुल मतदाता 4.91 करोड़ हैं. जिसमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं. इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं.

पहले चरण के कुल ये हैं 19 जिले 

गुजरात में पहले चरण के मतदान में 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान होना है. वह 19 जिले जिसमें पहले चरण में मतदान होगा उनमें कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाद, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग्स, नवसारी, और वलसाड जिले शामिल हैं. इसका अर्थ है कि इन 19 जिलों के अनुसार पहले चरण में सौराष्ट्र कच्छ और दक्षिण गुजरात में चुनाव पूरा हो जाएगा.

दूसरे चरण के कुल ये हैं 14 जिले 

गुजरात के दूसरे चरण के मतदान में कुल 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा. गुजरात के वह 14 जिलो में बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल है. दूसरे चरण के मतदान में  मध्य और उत्तर गुजरात की सीटों पर चुनाव होगा.

कौन हैं बीजेपी और आप के सीएम उम्मीदवार

गौरतलब है कि गुजरात की सभी विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने मुख्यमंत्री पद के लिए भूपेंद्र पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पार्टी से पत्रकार यसुदान गढ़वी के  नाम की घोषणा की है. गुजरात की सभी विधानसभा सीटों और हिमाचल की विधानसभा सीट के मतों की गणना 8 दिसंबर को होगी. उसी दिन गुजरात और हिमाचल में किस की सरकार बनेगी इसका फैसला हो जाएगा. 

यह भी पढे़: Gujarat Elections 2022: गुजरात में 30 फीसदी मौजूदा विधायकों के BJP ने टिकट काटे, 6 विधायकों ने भरा निर्दलीय पर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget