एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में अगले 3 दिनों में पीएम मोदी की 8 रैलियां, 10 प्वाइंट्स में जानें पूरा शेड्यूल

Gujarat Election Latest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिणी गुजरात में 3 दिनों में 8 रैलियों को संबोधित करेंगे. वह शनिवार 19 नवंबर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.

PM Modi Ralley In Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल राज्य में जोरों शोरों से चुनावी प्रचार करने में लगे हुए हैं. बीजेपी की ओर से चुनावी सभाओ को संबोधित करने की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली हुई है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) उच्च दांव वाली चुनावी लड़ाई में अपने ट्रम्प कार्ड का उपयोग करने के लिए तैयार है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने गृह राज्य गुजरात में अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने वाले हैं.

गुजरात में 27 वर्षों से चले आ रही बीजेपी की सरकार इस बार भी सत्ता में पार्टी को बरकरार रखने के लिए पुरजोर महनत कर रही है. इसलिए पीएम मोदी 3 दिनों में 8 रैलियों को संबोधित करेंगे. वह शनिवार (19 नवंबर) से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.

जानिए पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का पूरा शेड्यल

1. नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार गुजरात के दक्षिणी क्षेत्र से आरंभ होगा.

2. प्रधानमंत्री शनिवार की शाम 7:30 बजे वलसाड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे. वह पूरी रात वलसाड में ही ठहरेंगे.

3. पीएम मोदी अगले दिन रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेरावल, धोराजी, अमरेली और बोटाद में चार रैलियों को संबोधित करेंगे.

5. पीएम मोदी वेरावल में 11 बजे,धोराजी में 12:45 बजे, अमरेली में 2:30 बजे और बोटाद में 6:15 बजे तक रहेंगे.

6. इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर में वापस लौटेंगे और राजभवन में रात भर ठहरेंगे.

7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार के दिन 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

8. पीएम मोदी रविवार के दिन सुरेंद्रनगर में 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

9. पीएम मोदी दोपहर 2 बजे जम्बूसर और शाम 4 बजे नवसारी में रहेंगे.

10. पीएम मोदी के चल रहे चुनाव प्रचार में 30 रैलियां और रोड शो करने की संभावना है. पीएम मोदी ने 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 30 से अधिक रैलियां की थीं.

बीजेपी ने अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार रात अपने 12 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें बीजेपी ने ओबीसी समुदाय के नेता अल्पेश ठाकोर को उत्तर गुजरात के राधनपुर के बजाय गांधीनगर दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, जहां से वह उपचुनाव हार गए थे. तीसरी सूची के साथ, भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में होने वाले चुनावों के लिए अब तक 178 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों की सभी 182 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है.

यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा, केंद्रीय मंत्री और कई मुख्यमंत्री झोंकेंगे ताकत, करेंगे इतनी रैलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget