एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: बिना वोटर आईडी के वोट कैसे डालें, यहां जानिए स्टेप्स

गुजरात के पहले चरण के मतदान के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. यदि आपके पास वोटर आई डी कार्ड नहीं है तो भी आप अपना वोट दे सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान का शुभारंभ हो चुका है. आज गुजरात की 89 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग  शुरू हो चुकी है और ये शाम 5 बजे तक चलेगी. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सभी मतदाता अपना बहुमूल्य मत दर्ज कराए. वोट देने के लिए सभी मतदाताओं के पास वोटर पहचान पत्र के साथ-साथ वोटर स्लिप होना जरूरी है. जो कि उन्हें nvsp.in की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर मिलता है. हालांकि कभी कभी ऐसा देखा गया है कि मतदाताओं के पास अपना वोटर आई डी कार्ड नहीं होता है तो वह मानते हैं कि वह वोट नहीं दे सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. सभी मतदाता बिना वोटर आईडी कार्ड के भी अपना वोट दर्ज करा सकते हैं.

बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट देने के लिए आपके पास नीचे बताए गए यह जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिससे आप वोट दे सकेंगे. 

1- वोटर आईडी कार्ड न होने की स्थिति में आपके पास पहचान के रूप में पास्पोर्ट होना चाहिए.

2- मतदाताओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

3- केंद्र सरकार/राज्य सरकार के द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र होना चाहिए.

4-  मतदाताओं के पास फोटो वाली पासबुक होनी चाहिए जो यूजर्स को स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस से मिलती है.

5- यदि वोटर आईडी कार्ड नही हैं तो आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए.

6-  मतदाताओं के पास एनपीआर के तहत आरजीआई के द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड होना चाहिए.

7-  मनरेगा जॉब कार्ड होना चाहिए. 

8- श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किया गया स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड होना चाहिए. 

9- मतदाताओं के पास फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज होने पर भी मत दिया जा सकता है.

10- मतदाताओं के पास वोट देने के लिए  सासंद/ विधायक/ एमएलसी के द्वारा जारी किया गया अधिकारिक पहचान पत्र होना चाहिए.

11-  नागरिकों के पास सबसे अहम दस्तावेज आधार कार्ड होना चाहिए. 

जब एक बार नागरिक वोट देने के लिए योग्य हो कर अपना नामंकन दाखिल करता है तो उसके पास चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई मतदाता पर्ची होती है जो कि मतदाता सूची में वोटर्स के नाम की पुष्टि करती है.

यह भी पढे़: Gujarat Assembly Elections Phase 1: मतदान के बीच कांग्रेस का बीजेपी पर हमला, कहा- गुजरात भूला नहीं है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget