एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पहले चरण में कांग्रेस ने किया इतनी सीटों पर जीत का दावा 

गुजरात में पहले चरण के चुनाव के बाद कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि 60% सीटें निश्चित तौर पर कांग्रेस की ही है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा के 19 जिलों के 89 सीटों पर 1 दिसंबर को मतदान संपन्न हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलेगी. तो वही अब कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने भी राज्य में अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 89 सीटों में से 55 सीटों पर जीत हासिल होगी. दरअसल पवन खेड़ा मीडिया से बातचीत कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा था कि आप लोग चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करते हुए आज भी ओपिनियन पोल चलाएंगे हालांकि आपने ओपिनियन पोल नहीं चलाया. इससे यह जाहिर होता है कि ओपिनियन पोल ना चलाना ही ओपिनियन पोल है. मुझे और आपको पता है कि कांग्रेस को इस बार 89 में से 55 सीटें तो हासिल ही होंगी.  

'अपनी संभावित हार से बौखला गई है बीजेपी'

पवन खेड़ा ने कहा कि पहले चरण के मतदान में 55 सीटें कांग्रेस की झोली में है और यह बात मीडिया भी अच्छे से जानती है. इसमें कोई शक नहीं है. साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सूरत में हीरा व्यापारियों पर चल रही रेड ही बीजेपी की हार की बौखलाहट को दर्शाता है और दरअसल में यहीं एग्जिट पोल है.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह बीजेपी की हताशा भी है और एक तरह से संभावित हार से बौखलाहट भी है. उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि मतदान होने के ठीक एक ही दिन बाद हीरा व्यापारियों पर रेड पढ़ना इसका अर्थ यही साफ स्पष्ट होता है कि अपनी हार के डर से सहमी हुई बीजेपी संभावित हार का बदला ले रही है. 

पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कुछ लोगों के फोन आ रहे हैं और वह लोग अपने हारने के डर के कारण कांग्रेस की पार्टी में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हमने ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली है और इससे हम अपने प्रभारी को सौंप देंगे. खेड़ा ने आगे कहा कि कुछ दिनों में इसी मंच पर हम उन सभी लोगों का अपनी पार्टी में स्वागत करेंगे और कांग्रेस का फटका उन्हें पहनाएंगे. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: दूसरे चरण के मतदान में ये हैं सबसे अमीर उम्मीदवार, जाने कितनी है संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget